फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DTP's bulldozer ran on about 50 acres of land on five illegal colonies

Panipat News: पांच अवैध काॅलोनियों पर करीब 50 एकड़ में चला डीटीपी का बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
DTP's bulldozer ran on about 50 acres of land on five illegal colonies
समालखा। जिला नगर योजनाकार विभाग के एटीपी मोहित राठी की मौजूदगी में मंगलवार को समालखा क्षेत्र में 50 एकड़ में अवैध काॅलोनियों पर बुलडोजर चला। जिसमें अवैध रूप से किए गए कब्जे को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी मौजूद रहे। जिससे किसी प्रकार की परेशानी आने पर समय पर उसका समाधान किया जा सकें। साथ ही मौके पर मौजूद दो जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को हटाया गया है।
विज्ञापन

एटीपी मोहित राठी ने बताया कि दो जेसीबी मशीनों के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कॉलोनी को हटाने का कार्य किया गया। करीब 50 एकड़ क्षेत्रफल में मनाना, पावटी व भापरा गांव की राजस्व संपदा में 50 एकड़ में काटी जा रही पांच अनाधिकृत कॉलोनियों को जेसीबी से ध्वस्त कर किया गया। अभियान के तहत सभी अवैध काॅलोनियों में पूरे मिट्टी के सड़क नेटवर्क, 80 डीपीसी और एक निर्माणाधीन संरचना को ध्वस्त किया गया। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के दौरान नेस्ले रोड पर टीम के साथ कहासुनी हुई लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed