{"_id":"57b35b304f1c1b77766eb830","slug":"dry-day-panipat-haryana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राई डे पर जमकर बिकी अवैध शराब, पुलिस कर्मियों ने पकड़ी, एसएचओ ने किया इंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राई डे पर जमकर बिकी अवैध शराब, पुलिस कर्मियों ने पकड़ी, एसएचओ ने किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली। एक तरफ जहां देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था और हर कोई आजादी के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं बापौली-सनौली खंड में आजादी के जश्न पर सरेआम शराब की अवैध ब्रिकी जोरों पर हो रही थी। लोग शराब पीकर हुड़दंग बाजी कर रहे थे। वहीं मीडिया पहुंचने के बाद पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब बरामद की, लेकिन तब तक ठेके पर दुकान पर काम कर रहे ठेकेदार के कारिंदे मौके से फरार हो चुके थे। लोगों की माने तो अवैध शराब की ब्रिकी अधिकारियों की मिलीभगत से चल रही थी। तभी तो उन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं था। वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पकड़ने के बाद भी एसएचओ ने शराब पकड़ने की बात को सिरे से नकार दिया है।
सरकार के प्रतिबंध के बावजूद भी खंड में शराब की दुकानों पर शराब की अवैध ब्रिकी जोरों पर थी। ड्राई डे पर शराब की दुकानों पर काम कर रहे कारिंदे कभी दुकान का शटर खोलकर तो कोई दुकान के ऊपर शराब की पेटी रखकर मोटा मुनाफा कमाने में जुटे हुए थे। शराबियों को सौ रुपये की बोतल दो सौ रुपये तक में बेची गई। शरारती तत्व शराब के नशे में जमकर हुड़दंगबाजी करते फिरे। जिसके चलते ग्रामीणों समेत राहगीरों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। मीडिया कर्मियों ने जब अवैध शराब की ब्रिकी को कैमरे में कैद किया तो शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर बापौली थाना पुलिस के कुछ कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शराब की बोतलें अपने कब्जे में ली। खंड में अवैध तरीके से हो रहे कार्यों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस व खुफिया तंत्र भी सिविल ड्रेस में मौजूद रहते हैं। लेकिन अवैध काम को रुकवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
वर्जन ::::::::::
स्वतंत्रता दिवस पर अवैध शराब बिकने की कोई सूचना नहीं है और न ही कोई अवैध शराब पकड़ी गई है। उनके पास किसी तरह की कोई शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवीन कुमार , प्रभारी थाना बापौली।