फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drinking water pipeline will be laid in Model Town at a cost of Rs 59 lakh.

Panipat News: मॉडल टाउन में करीब 59 लाख से बिछाई जाएगी पेयजल पाइपलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipeline will be laid in Model Town at a cost of Rs 59 lakh.
पानीपत। मॉडल टाउन में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन दोनों मुख्य रास्तों पर अब निगम दोनों ओर पेयजल पाइपलाइन बिछाएगा। ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के पानी कनेक्शन के लिए सड़क को उखाड़ना न पड़े। इसके लिए निगम ने अलग से 59 लाख रुपये का बजट तैयार किया है, जो कि अनेजा पंप से लेकर गुरु तेग बहादुर कॉलोनी औ ईजी डे से लेकर रविंद्रा अस्पताल वाले रोड पर बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

ये फैसला अनेजा पंप वाली सड़क के बीच में बन रहे डिवाइडर विवाद के बाद लिया गया। जिसमें निवर्तमान पार्षद ने आरोप लगाए थे कि इस डिवाइडर की कोई आवश्यकता नहीं है। वहीं, अगर भविष्य में किसी को पाइपलाइन कनेक्शन लेना पड़ा तो उसके लिए रोड को फिर से उखाड़ना पड़ेगा। जिसके बाद निगम ने इस रोड के साथ ईजी डे वाले रोड को भी इसी प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया। जिसके तहत अब निगम 33.57 लाख से अनेजा पंप से लेकर गुरु तेग बहादुर कॉलोनी तक निर्माणाधीन सड़क के दोनों और पाइपलाइन बिछाएगा। वहीं, ईजी डे से रविंद्रा अस्पताल तक भी निर्माणाधीन सड़क के भी दोनों ओर पाइपलाइन पर बिछाने पर 25.29 लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 1.94 करोड़ रुपये से अनेजा पंप से लेकर गुरु तेग बहादुर कॉलोनी तक नया रोड बनाया जा रहा है। इस रोड को पहले से और चौड़ा किया जाएगा। रोड को दो भागों में बांटने वाला डिवाइडर होगा। यहां फैंसी स्ट्रीट लाइटें भी लगेंगी। ये काम विधायक आदर्श अवाम ग्राम योजना के तहत पूरा किया जाएगा। दूसरी ओर श्रीराम शरणम चौेक से लेकर ईजी डे तक निगम सड़क के सुंदरीकरण के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इसमें 1.80 करोड़ से 650 मीटर लंबी इस सड़क को कंक्रीट से बनाया जाएगा। वहीं, करीब 30 लाख से इस सड़क पर 30 डेकोरेटिव पोल और 60 फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। 80 फुट चौड़े रोड के दोनों ओर करीब 15-15 फुट की ग्रीन बेल्ट छोड़ी जाएगी। निगम ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इसमें रंग बिरंगी टाइलें बिछेंगी। करीब 22-22 फुट की दो सड़कों के बीच में पांच फुट का डिवाइडर बनेगा। इस पर पेड़ पौधे और लाइटिंग का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
इस प्रोजेक्ट में सड़क के दोनों ओर पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। जिससे रोड बनने के बाद किसी भी प्रकार के नए लेने या पुराने कनेक्शन की रिपेयर के लिए सड़क को दोबारा न उखाड़ना पड़े। इसके लिए निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें आयरन डक्टाइल की पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
राजेश कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed