(पानीपत)समालखा। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के अंतर्गत हरियाणा कला परिषद् कुरुक्षेत्र और पाईट कॉलेज के सौजन्य से रास कला मंच सफीदों रंगमंडल के कलाकारों द्वारा भारत और चीन के युद्ध 1962 का मंचन किया। इसके नायक शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी को लेकर बेहतरीन नाटक का मंचन किया गया।
युद्ध के नायकों ने चीन के 1310 जवानों को मार गिराए थे। रहीश ने शैतान सिंह भाटी, धीरज शर्मा ने दयाल सिंह, मुकेश कुन्याल ने सतपाल सिंह, जीतू तोमर ने रामचंद्र यादव, अजित कुमार ने हुकुम सिंह, आशीष सैनी ने निहाल सिंह, आकाश चौधरी ने संग्राम सिंह और रोहित सिंह राठी ने धंजित बोरा के किरदारों में जान डाल दी । पाईट के चेयरमैन हरिओम तायल और डीन डॉ. बीबी शर्मा मुख्य अतिथि और विशिष्ट के रूप में मौजूद रहे। नाटक के मंचन के बाद हरिओम तायल ने कहा की इस तरह के नाटक आज की नयी पीढ़ी को जरूर देखने चाहिए और इस नाटक के मंचन प्रदेश भर में होने चाहिए। इस अवसर पर कालेज के डीन डॉ. बी बी शर्मा ने हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन और रोहतक मंडल के क्षेत्रीय निदेशक गजेंदर फोगाट का धन्यवाद किया।