फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drain dug up in the middle of the night, work left unfinished; residents face increased inconvenience.

Panipat News: आधी रात में उखाड़ दिया नाला, बीच में छोड़ा काम, लोगों की बढ़ी परेशानी

Sat, 13 Jun 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Jun 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Drain dug up in the middle of the night, work left unfinished; residents face increased inconvenience.
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। वार्ड-11 में माता पुली से गोल्डन पार्क की तरफ जाने वाले मार्ग पर नगर परिषद के ठेकेदार की लापरवाही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। आरोप है कि ठेकेदार ने देर रात जेसीबी मशीन से सड़क किनारे बने नाले को उखाड़ दिया और बिना तकनीकी मानकों के पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया। नाले की गहराई अधिक होने पर कार्य बीच में ही छोड़ दिया गया। इससे न केवल रास्ता बाधित हो गया बल्कि आसपास के लोगों की निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, ओमप्रकाश, सोनू, अनिल, संजय और गोल्डी ने बताया कि ठेकेदार ने बिना बेस तैयार किए ही करीब पांच पाइप डाल दिए। इसके बाद नाले की गहराई अधिक होने का हवाला देकर काम बीच में छोड़ दिया। अधूरा निर्माण होने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नाला खुला और अधूरा होने के कारण जलभराव व दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। उनका आरोप है कि यदि पहले स्थल का सर्वे और लेवलिंग कराई जाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।
विज्ञापन

मामले में संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। नाले के अंदर डाली गई पाइपलाइन को निकलवाकर दोबारा तकनीकी मानकों के अनुसार मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को होने वाली परेशानी को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। -गौरव कुमार, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed