फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drain connected to three wards will be fixed, will get rid of dirt

तीन वार्डों की 10 कॉलोनियों से लगती ड्रेन होगी पक्की, गंदगी मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Drain connected to three wards will be fixed, will get rid of dirt
पानीपत। गांव काबड़ी से लेकर लघु सचिवालय तक तीन वार्डों की 10 कॉलोनियों के हजारों बाशिंदों को कच्ची ड्रेन की दिक्कतों से जल्द निजात मिलेगी। नगर निगम ने इस ओर कदम बढ़ा दिया है। ड्रेन संख्या एक को पक्का किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकाय ने नगर निगम को 21 करोड़ रुपये का बजट भेज दिया है, जिसे नगर निगम सिंचाई विभाग को स्थानांतरित करेगा। ड्रेन सिंचाई विभाग के अंतर्गत आती है। ऐसे में टेंडर लगाने के कार्य वही कराएगा।
विज्ञापन

फिलहाल ड्रेन कच्ची है। बरसात में पानी ओवरफ्लो होने से ड्रेन के तट कट जाते हैं। इसकी वजह से गंदे पानी के साथ बरसाती पानी मिलकर कॉलोनियों में घुस जाता था। ड्रेन कच्ची होने से इसकी सफाई भी मुश्किल होती है। हालांकि यहां नगर निगम 15 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बना रहा है। निर्माण पूरा होने पर तीन वार्डों की 10 कॉलोनियों का गंदा पानी एसटीपी में जाएगा और ड्रेन में सिर्फ साफ बरसाती पानी ही बहेगा।
विज्ञापन

इस ड्रेन को पक्का करने का फैसला जिला प्रशासन की फ्लड रिलीफ फंड की बैठक में लिया गया था। इसके बाद नगर निगम ने प्रस्ताव शहरी स्थानीय निकाय को भेजा। प्रस्ताव पास होने पर सीएम घोषणाओं के तहत 21 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed