फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drain being made from substandard material, video went viral

घटिया मैटेरियल से बन रहा नाला, वीडियो हुआ वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Drain being made from substandard material, video went viral
पानीपत। नगर निगम क्षेत्र में बनाए जा रहे नालों में घटिया मैटेरियल और कम सरिया लगाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक ऐसे अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए गए। अबकी वार्ड नंबर 16 के विकास नगर में लाखों रुपये से बनाए जा रहे नाले का मामला सामने आया है। गलियों से इसे ऊंचा बनाया गया है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इसमें साफ तौर पर दिखाया जा रहा है कि किस प्रकार से निगम को लाखों का चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में पूर्व पार्षद रामचंद्र कादियान बता रहे हैं कि नाले में जो सरिया लगाया गया है उसमें काफी ज्यादा गैप है। इसका मैटेरियल तक निम्न स्तर का है। दावा किया कि इसकी वजह से यह नाला ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगा। कई गलियों से तीन फीट इसे ऊंचा उठा दिया गया है। ऐसे में इससे पानी की निकासी संभव नहीं हो सकेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब निगम अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में निगम के अंतर्गत बनाए जा रहे नालों के कई केस सामने आ चुके हैं। इनमें स्पष्ट तौर पर घटिया मैटेरियल लगाने की बात सामने आ चुकी है बावजूद किसी एक भी ठेकेदार या एजेंसी पर निगम ने कार्रवाई नहीं की है। महज औपचारिकताएं पूरी करने के बाद काम को ऐसे ही चलने दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने भीतर सामने आ चुके केस
- सनौली रोड के नाले के निर्माण, इसके धंसने का मामला सामने आ चुका है।
- पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह वार्ड नंबर 10 के तहत सेक्टर 11-12 के नाले की गुणवत्ता पर सवाल उठा चुके हैं।
- मेयर अवनीत कौर वार्ड नंबर 4 के नाले का निरीक्षण कर चुकी हैं। इसे तुड़वाकर तक देखा गया था।
- इसके अलावा निगम एक्सईएन इंसार बाजार के नाले का निरीक्षण कर ठेकेदार को फटकार चुके हैं।
- अब वार्ड नंबर 16 के विकास नगर के नाले में घटिया मैटेरियल लगाने का मामला सामने आया है।
होगी जांच पड़ताल
नाले में अनियमितताओं के आरोपों की सचाई मौके की पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगी। इसके लिए अधिकारियों की टीम नाले का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद ही मैटेरियल और अनियमितताओं पर कुछ कहा जा सकता है। -विनोद गोयल, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed