फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dr. Deepti is serving the needy along with being a doctor.

Panipat News: चिकित्सक के साथ-साथ जरूरतमंदों की सेवा कर रहीं डॉ. दीप्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Dr. Deepti is serving the needy along with being a doctor.
बचपन से मन में लोगों की सेवा का भाव लेकर बड़ी हुईं डॉ. दीप्ति जैन ने अब चिकित्सा के क्षेत्र में आकर समाज सेवा कर रही हैं। वह दी किडनी अस्पताल में हेड ऑपरेशन और हैल्पेज ऑर्फेंस संगठन में उपाध्यक्ष के पद पर हैं। वे स्वयं के लिए समय निकालकर योग करती हैं और अपने बच्चों व परिवार के साथ भी समय व्यतीत करती हैं। उनका मानना है कि जीवन में परिवार और स्वयं के साथ समय बिताना जरूरी है और क्षमतानुसार जरूरतों की मदद करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
विज्ञापन

डॉ. दीप्ति ने बताया कि वे दस साल से गठन से जुड़ी हैं। जो समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाती हैं और जरूरतमंदों की सेवा करती हैं। उन्होंने बताया कि वे बच्चों के लिए स्वयं खाना बनाती हैं। उसके बाद नौ से दो बजे तक अपने चिकित्सक के पेशे में कार्य करती हैं। फिर संगठन को समय देती हैं। कई बार संगठन के लिए अस्पताल से छुट्टी लेकर भी काम करती हैं।
विज्ञापन

डॉ. दीप्ति ने बताया कि वे बचपन से दूसरों के लिए कुछ करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने जीवन में मेडिकल लाइन को चुना क्योंकि इसके जरिये वे लोगों की मदद कर पाती हैं जिससे उन्हें अच्छा महसूस होता है। वहीं संगठन से जुड़कर रक्तदान जैसा महादान काम में मदद कर पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed