{"_id":"60ff10158ebc3e58717c6eaf","slug":"dpr-final-for-the-restoration-of-three-johads-work-will-start-after-approval-from-the-government-panipat-news-knl77843927","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जोहड़ों के जीर्णोद्धार की डीपीआर फाइनल, सरकार से मंजूरी के बाद होगा काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जोहड़ों के जीर्णोद्धार की डीपीआर फाइनल, सरकार से मंजूरी के बाद होगा काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नगर निगम ने जलसंचय परियोजना के तहत ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीन जोहड़ों के जीर्णोद्धार की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तैयार कर दी है। अब इसे फाइनल कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजेंगे। सरकार की मुहर लगने के बाद इनका काम शुरू किया जाएगा। ये जोहड़ वार्ड नंबर एक के अज्जिजुल्लापुर, वार्ड नंबर 2 के नूरवाला और वार्ड नंबर 21 के सौंधापुर में तैयार किए जाएंगे। इन पर करीब 35 लाख रुपये प्रति जोहड़ के हिसाब से करीब एक करोड़ रुपये खर्च आएगा।
इस प्रोजेक्ट में सरकारी हिदायतों के अनुसार कब्जे हटाकर, निकासी के पानी के पुख्ता प्रबंध करने के बाद जोहड़ से सिल्ट निकाली जाएगी। जोहड़ को चारों तरफ से पक्का किया जाएगा लेकिन जमीन की तरफ से खाली रखा जाएगा, ताकि पानी को निथारने के बाद ग्रांउड वाटर लेवल को रिचार्ज किया जा सके। निकासी वाले पानी को जोहड़ में छोड़ने से पहले इसको ट्रीट भी किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट की खास बात ये रहेगी कि इससे गांव में इकट्ठा होने वाले बरसाती पानी की वजह से जलभराव नहीं होगा, निकासी की व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी और भूजल को रिचार्ज भी किया जाएगा। इसके साथ ग्रामीणों को गंदे पानी के तालाबों की वजह से बने बदबूदार माहौल से निजात भी मिलेगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि वे मंगलवार को इसकी डीपीआर फाइनल करने के बाद सरकार को भेज देंगे। जिसके बाद मंजूरी मिलने पर इसका काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पांच जोहड़ करने थे तैयार, पहले चरण में तीन को लिया
निगम अधिकारियों ने बताया कि सरकार की योजना अनुसार शहर के अंतर्गत आने वाले एरिया में ऐसे पांच जोहड़ों को फाइनल किया जाना था, लेकिन निगम के अधीन आने वाले क्षेत्र में योजना के पहले चरण में इन तीन जोहड़ों को फाइनल किया गया है। उन्होंने बताया कि तत्तकालीन निगम आयुक्त वत्सल वशिष्ठ ने सौंधापुर के जोहड़ का अधिकारियों समेत निरीक्षण भी किया था। उसी समय में से निगम इस योजना पर काम कर रहा था।
डीपीआर तैैयार, जल्द होगा काम शुरू- छौक्कर
शहर के तीन जोहड़ों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर दी गई है। इसे फाइनल कर मुख्यालय को भेजकर स्वीकृति मांगी जाएगी। मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो पाएगा। अभी तक ये डीपीआर केवल रफ बनाई गई है। इसके साथ इसके कुछ डिजाइन भी भेजे जाएंगे, जिनको सरकार द्वारा ही फाइनल किया जाना है।
अजय छौक्कर, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम, पानीपत।