फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dowry greedy attacked and broke wife's eye

Panipat News: दहेज के लालची ने हमला करके पत्नी की आंख फोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dowry greedy attacked and broke wife's eye
मतलौडा। मतलौडा क्षेत्र में दहेज के लोभी युवक ने अपनी पत्नी की आंख फोड़ दी। ससुराल वालों ने घर की मरम्मत के लिए बहू को मायके से एक लाख रुपये लाने को कहा। मना करने पर पति और देवर ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान महिला की आंख फोड़ दी गई। महिला को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पीड़िता की शिकायत पर मतलौडा पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अहर गांव निवासी सुमन ने बताया कि फरवरी 2018 में उसकी शादी जींद जिले के मौरखी गांव निवासी संजू के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने 15 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी। घर की मरम्मत के लिए वर्ष 2022 में एक लाख रुपये की मांग की। उसने मना किया तो पति और देवर ने उसके साथ मारपीट की। सुमन ने आरोप लगाया कि उसकी आंख पर चोट मारी गई। पीजीआई के डाक्टरों का कहना है कि चोट ज्यादा होने के कारण उसकी आंख खराब हो गई है। पुलिस ने पति संजू, देवर साहिल और बिल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed