{"_id":"5124293b529cf543d22fb584ea64d4a1","slug":"dowery-case-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति की मौत प्रकरण में ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति की मौत प्रकरण में ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी पुलिस ने विवाहिता ज्योति की मौत के मामले में उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि दो अक्तूबर को ज्योति ने अपने अमर भवन चौक, पानीपत स्थित मायके में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। वहीं मृतक ज्योति के भाई राकेश निवासी अमर भवन चौक, पानीपत ने आरोप लगाया कि ज्योति को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। ससुराल वालों से परेशान होकर ही ज्योति ने आत्महत्या की थी। राकेश की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने ज्योति के पति गुलशन, सास कर्मो देवी, देवर दीपक, देवरानी अमन, निवासी किला मोहल्ला, टोहना, जिला फतेहाबाद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केस की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि ज्योति के भाई राकेश की शिकायत पर उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन