{"_id":"65b588351aa0238eb300ad94","slug":"dj-created-ruckus-after-drinking-alcohol-panipat-news-c-244-1-pnp1004-112794-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब पीकर डीजे बजा मचाया हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब पीकर डीजे बजा मचाया हुड़दंग
विज्ञापन
पानीपत। दीनानाथ कॉलोनी में रात के समय शराब पीकर घर के सामने डीजे बजाकर हुड़दंग मचाने वालों को रोकना दंपती को भारी पड़ गया। हुड़दंग मचाने वालों ने दंपती के घर पर ईंटे बरसा दी। इनमें से कई ईंटे दपंती को लगी। जिससे शिकायतकर्ता की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालात नाजुक देखते हुए महिला को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
दीनानाथ काॅलोनी निवासी सुरेश कुमार ने थाना तहसील कैंप पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राज मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार रात करीब 11.00 वह परिवार समेत घर पर मौजूद था। उनके घर के सामने गली में साहिल, देव, इनका दोस्त प्रेम और अन्य लोेग डीजे बजाकर शराब के नशे में हुड़दंग बाजी कर रहे थे। जब उसने और उसकी पत्नी ने उन्हें डीजे बंद करने के लिए कहा तो साहिल, देव, प्रेम व अन्य उनके साथ गाली गलौज करने लगे। इन सभी ने अपने घर की छत पर चढ़कर अपनी छत से ईंटें बरसानी शुरु कर दी। इनमें से एक ईंट उसके माथे पर लगी और तीन ईंट उसकी पत्नी मीना के सिर, गर्दन और कमर में लगी। शोर शराबा सुनकर उनके पड़ोसी और अन्य परिवार वालों ने उन्हें बचाया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टराें ने नाजुक हालात देखते हुए उसकी पत्नी मीना को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।