{"_id":"62699df5881b446ccb6531e6","slug":"divyang-youth-kidnapped-robbed-of-six-lakhs-panipat-news-knl1063514197","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवक का अपहरण, अधमरा कर छह लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग युवक का अपहरण, अधमरा कर छह लाख लूटे
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन शमशेर।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गांव बड़ौली से तीन व्यक्तियों ने एक दिव्यांग का अपहरण कर लिया। वह अपनी भाभी के इलाज के लिए छह लाख रुपये लेकर घरौंडा जा रहा था। अपहरणकर्ताओं ने रात भर दिव्यांग की पिटाई की और उसे पेप्सी पुल के पास खेतों में अधमरा कर फेंका दिया। आरोपियों ने उससे छह लाख रुपये भी लूट लिए। युवक को 17 घंटे बाद होश आया और उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को जानकारी दी। उधर, डॉक्टरों ने युवक को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास नगर, तहसील कैंप निवासी शमशेर ने बताया कि उनका रेत व बजरपुर का काम है। यमुनानगर से रेत व बजरपुर लाकर वह पानीपत में सप्लाई करते हैं। उनके पास बड़े ट्रक हैं। उनका चचेरा भाई रणधीर घरौंडा रहता है। उसकी पत्नी सुमन काफी समय से बीमार है। उसके बड़े भाई राजेंद्र ने समुन के इलाज के लिए उसे छह लाख रुपये दिए थे। सोमवार रात आठ बजे अपनी कार में रुपये लेकर वह घरौंडा जा रहा था। रात साढ़े आठ बजे वह निजी काम से बड़ौली गांव की मंडी में रुक गया।
इसी वक्त दूसरी कार में गांव कैमला निवासी राममेहर, कृष्ण व डिंगर माजरा गांव निवासी दिलेर लाठर आया और उसे जबरदस्ती अपनी कार में बैठा लिया। तीनों उसे पेप्सी पुल से लगभग तीन किलोमीटर दूर सुनशान स्थान पर ले गए और लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। पिटाई से वह बेहोश हो गया। आरोपी उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए। जब उसको होश आया तो उसके पास छह लाख रुपये नहीं मिले। तीनों आरोपी उससे छह लाख रुपये लूटकर ले गए। उसने सोमवार दोपहर एक बजे पुलिस के 112 नंबर पर कॉल की और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे उठाया और सिविल अस्पताल में भिजवाया। आरोपी उसे जान से मारना चाहते थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।