पानीपत: दिव्यांग ने जान पर खेल 20 फीट गहरी सीवर लाइन में कूद बचाई दो मजदूरों की जान, पेट पर रस्सी बांध एक हाथ से खींच लाया बाहर
दिव्यांग ने पेट से रस्सी बांधी और सीवर लाइन में कूदकर एक हाथ से बाहर दोनों मजदूरों को खींच लाया। सीवर लाइन में नगर निगम टीम को गंदा पानी नहीं मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के वार्ड नंबर-21 के जाटल रोड सौंधापुर में अमरूत योजना के तहत चल रहे सीवरेज प्रोजेक्ट में लापरवाही बरतने से गुरुवार को एक मजदूर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हालांकि एक बहादुर दिव्यांग ने अपनी जान पर खेलते हुए तीनों मजदूरों को बाहर निकाला, जिसमें से दो मजदूरों की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिव्यांग का एक ही हाथ था। जैसे ही हड़कंप मचा कि सीवर लाइन में तीन मजदूर फंसे हैं, उसने बिना समय गंवाए अपने पेट से रस्सी बांधी और 20 फीट गहरी सीवर लाइन में कूद गया और मजदूरों की जान बचा ली।
दो मजदूरों को तो दिव्यांग ने अकेले ही निकाला और तीसरे मजदूर को निकालने के लिए अन्य मजदूर और हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। बहादुर दिव्यांग की बहादुरी और सूझबूझ से ही तीन में से दो मजदूरों की जान बच पाई। लोगों ने दिव्यांग की बहादुरी की काफी तारीफ की लेकिन वह भीड़ में लापता हो गया। उसे लोगों ने ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल सका। लोगों के मुताबिक वह राहगीर था।
अमरूत ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, निगम ने कहा नीचे पानी ही नहीं
स्थानीय लोगों और मृतक मजदूर के साथियों ने बताया कि सीवर लाइन में नीचे उतरते समय उनके पास सुरक्षा के उपकरण तक नहीं थे। जो उन्हें मुहैया नहीं करवाए गए। वहीं, हादसे के बाद भी अमरूत योजना के ठेकेदारों की ओर से कोई मदद नहीं मिल सकी। मौके पर निगम के अधिकारी तक नहीं पहुंचे। जिससे मजदूरों को बाहर निकालने में समय लग गया और एक मजदूर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
वहीं, निगम की इंजीनियरिंग विंग ने पड़ताल कर कहा कि प्रोजेक्ट की सीवर लाइन चालू ही नहीं थी। लाइन में सीवर का पानी ही नहीं था। इसे देख लगता है कि मजदूर की मौत गैस से नहीं हो सकती। इसका कोई अन्य कारण रहा होगा। हालांकि निगम अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा कि आखिर कैसे मजदूर की मौत हुई है।

पानीपत। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन आजाद।- फोटो : Panipat
प्रकरण की की जाएगी जांच
इस पूरे प्रकरण की जांच होगी। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जांच में अगर किसी की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।