{"_id":"62b62306f0dc1f183346a8e4","slug":"divyang-ravindra-committed-suicide-panipat-news-knl112565832","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग रविंद्र ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम में आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग रविंद्र ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम में आया सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बत्रा कॉलोनी के दिव्यांग रविंद्र की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रविंद्र ने पड़ोसियों से झगड़े के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इससे पहले 14 जून को रविंद्र का शव उसी के घर में मिला था, जिस पर परिजनों ने पड़ोसियों पर पीटकर उसकी हत्या का आरोप लगाया गया था।
घटनाक्रम के अनुसार पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को 14 जून को दी शिकायत में गांव नारा निवासी महावीर ने बताया था कि वह फिलहाल बत्रा कॉलोनी में रहता है। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा है, जबकि छोटा भाई दिव्यांग रविंद्र (32) और मंझला भाई प्रदीप मूक बधिर हैं। 14 जून को रविंद्र की पड़ोसी बलकार, उसकी पत्नी, उनके बेटे राजू, बिंदर, गोपी और बेटों की पत्नियों ने पिटाई की थी। आरोप था तेज आवाज में गाना बचाने पर पड़ोसियों ने मारपीट की, जिसमें रविंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि रविंद्र ने आत्महत्या की है।
रविंद्र ने आत्महत्या की थी : एसएचओ
पुलिस ने पहले परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या के मुकदमे को खारिज किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- बलराज, एसएचओ ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस