{"_id":"62ae3b6d7d8b2778c23dad5c","slug":"divyang-amit-and-anuj-returned-to-panipat-after-traveling-to-nepal-panipat-news-knl1119633189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग अमित और अनुज नेपाल यात्रा करके लौटे पानीपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग अमित और अनुज नेपाल यात्रा करके लौटे पानीपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। काठमांडू की यात्रा पर गए जिले के दो दिव्यांग जनों का शनिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचने पर स्वागत किया। जिला उपायुक्त एवं शहरी विधायक ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बैंक में सहायक मैनेजर अनुज टंडन दिव्यांग होते हुए भी कार चलाते हैं वहीं अध्यापक अमित जांगड़ा एक लेखक होने के साथ ही बाइक राइडर हैं। दोनों 11 जून को इंडो नेपाल फ्रेंडशिप राइड पर निकले थे, उनका उद्देश्य दिव्यांगजनों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
छह दिन की यात्रा के दौरान उन्होंने लगभग तीन हजार किलोमीटर का सफर तय किया और विभिन्न स्थानों पर दिव्यांगों, समाज सेवियों एवं बाइक राइडर से मुलाकात की। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि अनुज और अमित ने दिव्यांग समाज के लिए एक प्रेरणा का काम किया हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने भी अनुज और अमित का हौसला बढ़ाया। निफा चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने अनुज और अमित को बधाई दी। इस मौके पर निफा जिला कोऑर्डिनेटर विरेंद्र जैन एवं राज्य सचिव दिव्यांग प्रकोष्ठ यशपाल कादयान , जिला प्रधान यशपाल भरद्वाज , विनीता टंडन, अनेजा परिवार, टंडन परिवार, के के गुलाटी , राजेश चुग , मोहित जांगड़ा आदि मौजूद रहे।