फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Divya of Manana village had committed suicide

Panipat News: मनाना गांव की दिव्या ने की थी आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Divya of Manana village had committed suicide
पानीपत/गन्नौर। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली युवती की पहचान दिव्या के रूप में हो गई है। युवती पानीपत के गांव मनाना की रहने वाली थी। उसने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिव्या पानीपत के समालखा में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। दिव्या के पिता कृष्ण ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। तनाव की वजह से कॉलेज भी नहीं जा रही थी। घटना के दिन वह घर से सांदल कलां गांव स्थित अपने मामा के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। वह न तो मामा के यहां पहुंची और न घर लौटी। जब दिव्या नहीं मिलीं तो पिता ने समालखा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन

परिजन ने दिव्या के कपड़ों से उसकी पहचान की। जीआरपी की एएसआई मोनिका ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया है। दिव्या ने किन वजहों से जिंदगी खत्म की इसकी जांच की जा रही है। आत्महत्या से पहले उसकी आखिरी बार किससे बात हुई थी, जांच होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed