फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   disturbed sub inspector given the job

परेशान एसआई ने छोड़ी नौकरी

Tue, 08 Oct 2013 11:41 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 08 Oct 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
disturbed sub inspector given the job
मतलौडा में मैं एक फौजी हूं मैंने फौज की नौकरी ईमानदारी से की है। इसलिए भ्रष्टाचार से दूर रहा। सिविल सर्विस में इतना भ्रष्टाचार फैला है कि मैं इसमें रहना पसंद नहीं करता।
विज्ञापन


इसलिए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। यह कहना है खाद्य और आपूर्ति विभाग के मतलौडा कार्यालय में कार्यरत सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार का।

रमेश कुमार फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद फूड एंड सप्लाई विभाग में एक साल पूर्व सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। रमेश कुमार ने फोन पर बताया कि भ्रष्टाचार के चलते नौकरी से इस्तीफा दिया है। तीन अक्टूबर को अपना इस्तीफा चंडीगढ़ स्थित खाद्य और आपूर्ति विभाग के डायरेक्टर और डीएफएससी पानीपत को भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध जिला खाद्य और आपूर्ति नियंत्रक दिलबाग सिंह दून ने कहा कि आज ही डाक के जरिये सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार का इस्तीफा मिला है। इस पर निर्णय लेने के लिए विभाग के डायरेक्टर को कल चंडीगढ़ भेजा जाएगा। इस्तीफे में भ्रष्टाचार जैसे कोई आरोप नहीं लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed