फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   District Horticulture Officer honored on Republic Day arrested for taking bribe

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए जिला बागवानी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
District Horticulture Officer honored on Republic Day arrested for taking bribe
पानीपत। 26 जनवरी को जिला बागवानी अधिकारी महावीर शर्मा को करनाल मंडल आयुक्त संजीव वर्मा द्वारा प्? - फोटो : Panipat
पानीपत। गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किए गए जिला बागवानी अधिकारी महावीर शर्मा को विजिलेंस की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़ा। सब्सिडी दिलाने के लिए किसान से यह रिश्वत मांगी गई थी, जिसकी शिकायत शुक्रवार को विजिलेंस से की गई। इसके बाद हरकत में आई टीम ने दो घंटे बाद ही जिला बागवानी अधिकारी को धर दबोचा।
विज्ञापन

डीएसपी विजिलेंस नरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बापौली के अंतर्गत आने वाले गांव पत्थरगढ़ के निवासी किसान तनवीर ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वे करीब ढाई एकड़ में सब्जियों की फसल उगाते हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से सब्जियों की फसल पर सब्सिडी दी जाती है। इसके लिए जिला बागवानी विभाग के अनाज मंडी स्थित कार्यालय में उन्होंने आवेदन किया था। आरोप है कि नवंबर 2021 में आवेदन किया गया और जिला बागवानी अधिकारी पिछले तीन माह से उन्हें रिश्वत लेने के लिए चक्कर कटवा रहे थे। उनके आवदेन को भी आगे नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान तनवीर ने बताया कि सब्सिडी दिलाने के लिए जिला बागवानी अधिकारी महावीर ने 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस में इसकी शिकायत के बाद डीएसपी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुमित कुमार, एसआई जगबीर सिंह, एएसआई संजय, एसआई देवानंद, एसआई बलिस्टर और हेड कांस्टेबल कमलदीप की टीम ने कार्रवाई की। जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की गई, जिस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। शिकायत के महज दो घंटे के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विजिलेंस ने अनाज मंडी स्थित कार्यालय से बागवानी अधिकारी महावीर शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मंडलायुक्त ने अच्छे काम के लिए दिया था सम्मान
जिला बागवानी अधिकारी महावीर शर्मा को गणतंत्र दिवस पर शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया था। इस सम्मान के दो दिन बाद ही विजिलेंस ने उन्हें पकड़ा है।
रंगे हाथों पकड़ा, मुकदमा दर्ज : डीएसपी
विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला बागवानी अधिकारी महावीर शर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक किसान से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद उन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जाएगी।

- नरेंद्र कुमार, डीएसपी, विजिलेंस, पानीपत

पानीपत।  विजिलेंस की गिरफ्त में जिला बागवानी अधिकारी महावीर शर्मा ( लाइट ग्रीन पहनने हुए और बीच म?

पानीपत। विजिलेंस की गिरफ्त में जिला बागवानी अधिकारी महावीर शर्मा ( लाइट ग्रीन पहनने हुए और बीच म?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed