फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Distance from Samalkha to Samalkha... 10 kms

समालखा से समालखा की दूरी... 10 किलोमीटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Distance from Samalkha to Samalkha... 10 kms
पानीपत। जिले में अगर आपको समालखा से समालखा ही जाना है तो दूरी 10 किलोमीटर है। हुई न हैरानी। ऐसा अजब गजब कारनामा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर समालखा से पानीपत के बीच कई बार देखने को मिलेगा। समालखा पहुंच जाने भी दूरी संकेतक उसकी दूरी 10 किलोमीटर बताते हैं, इतना ही नहीं समालखा से पानीपत की दूरी अलग-अलग हैं। दूरी संकेतकों में समालखा से पानीपत की दूरी 18 किलोमीटर है, 15 किलोमीटर है और 11 किलोमीटर भी है।
विज्ञापन

हलका समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर की कोठी के सामने दिल्ली जाने वाली सड़क पर समालखा की दूरी 10 किलोमीटर दिखाई गई, जबकि आप समालखा में ही हैं। इतना ही नहीं इस संकेतक बोर्ड पर गन्नौर और दिल्ली की दूरी गलत दिखाई गई है। समालखा से गन्नौर की दूरी 23 और दिल्ली की दूरी 53 किलोमीटर लिखी गई है जबकि गन्नौर 12 और दिल्ली 68 किलोमीटर की दूर है। दूसरी संकेतकों को लगाने में लापरवाही बरती गई है। जो पानीपत का रहने वाला नहीं और दूसरे राज्यों एवं जिलों से आते हैं, उनके लिए ये गलत दूरी संकेतक दुविधा पैदा करते हैं।
विज्ञापन

समालखा से पानीपत के तीन दूरी संकेतक और सभी में अलग-अलग दूरी
महज दो किलोमीटर के दायरे में लगे तीन दूसरी संकेतकों में समालखा से पानीपत की दूूरी अलग-अलग दिखा रखी है। तीनों दूरी संकेतकों में अगर अंदर भी होना चाहिए तो दो किलोमीटर के अंदर ही होना चाहिए था। पानीपत आने के दौरान समालखा में पहला दूरी संकेतक गीता आश्रम के सामने लगा है, जिसमें दूरी 15 किलोमीटर दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पानीपत की ओर महज 50 मीटर आगे बढ़ने पर एक और दूरी संकेतक लगा है, जिस पर दूरी घटने के बजाय बढ़ गई और यह 17 किलोमीटर हो गई। इससे एक किलोमीटर दूर गांव मनाना से पहले एक और दूरी संकेतक लगा है, जिसमें पानीपत की दूरी 11 किलोमीटर हो गई है। इसी बोर्ड पर करनाल की दूरी 46 किलोमीटर लिखी है जोकि 51 किलोमीटर हैं। इस बोर्ड पर करनाल और कुरुक्षेत्र की दूरी भी गलत दिखाई गई है।

गांव सिवाह के कट के जरिए सेक्टर-29 का बोर्ड लगाया
दिल्ली से पानीपत आने पर गांव सिवाह के कट पर सेक्टर-29 कट का बोर्ड लगा है, जबकि यह कट करीब दो किलोमीटर दूर है। यहां पर गांव सिवाह का बोर्ड लगा होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed