फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dissatisfied people came forward as soon as BJP announced its candidates.

Panipat News: -भाजपा के प्रत्याशी घोषित करते ही असंतुष्ट आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfied people came forward as soon as BJP announced its candidates.
पानीपत। भाजपा के विधानसभा का टिकट घोषित करते ही चार में से तीन विधानसभाओं में असंतुष्ट अगले दिन ही सामने आ गए। महिला माेर्चा की जिलाध्यक्ष आशु सत्यवान शेरा ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। समालखा में भाजपा के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके शशिकांत कौशिक समर्थकों सहित आगे आ गए हैं। वे आठ को अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन

वहीं पानीपत शहर में युवा नेता हिमांशु शर्मा ने समर्थकों के साथ बैठक की। उन्होंने भी जल्द ही बैठक कर अंतिम फैसला लेने की बात कही। इनके साथ भाजपा का टिकट न मिलने पर असंतुष्ट भी साथ लग सकते हैं। इसको लेकर भी लॉबिंग शुरू कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशु सत्यवान शेरा ने वीरवार सुबह जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को उनके सेक्टर-6 स्थित आवास पर अपनी इस्तीफा दिया। उन्होंने मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। आशु शेरा जिला परिषद की चेयरपर्सन रही हैं। उनके पति सत्यवान शेरा इसराना विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे। वे हलके में भी लंबे समय से सक्रिय थे। पार्टी ने यहां से राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार को टिकट दिया है। आशु शेरा के इस्तीफा देने से उनके व्यक्तिगत और नजदीकी वोट प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा के युवा नेता हिमांशु शर्मा ने वीरवार को सेक्टर-25 में एक स्थान पर बैठक की। उन्होंने सैकड़ों समर्थक यहां पहुंचे। हिमांशु शर्मा ने सबके साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया गया है। उन्होंने पार्टी की बैठकों में दरी तह बिछाई, लेकिन उनको आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही शहरवासियों के हक में बड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

नांगरू बोले पार्षद का नहीं लड़ना चुनाव
निगम के वार्ड-20 के पार्षद लोकेश नांगरू पानीपत शहर से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। नांगरू ने कहा कि वे निगम का चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। वह और उनका परिवार संघ की विचारधारा रखते हैं। संघ या पार्टी को छोड़ने का विषय सोच भी नहीं सकते। इधर टिकट के दावेदार गजेंद्र सलूजा ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों पर चलते हैं और पार्टी के फैसलों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed