{"_id":"67c8b1b67e251719800213c3","slug":"discussion-on-protection-from-heat-and-heat-wave-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133213-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गर्मी और हीट वेव से बचाव पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गर्मी और हीट वेव से बचाव पर की चर्चा
विज्ञापन
पानीपत। प्रशासन ने आने वाले दिनों में गर्मी और हीट वेव की संभावना पर बचाव को लेकर अभी से कमर कस ली है। अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर पेयजल व अन्य सामान की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी तय कर दी है।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके लिए बुधवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग को पेयजल के प्रबंध करने हैं। सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग को अन्य कार्यों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मौसम में जरूरी सावधानी बरतें व गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए सुरक्षात्मक उपाय अपनाएं।
खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने कहा है कि हीट वेव से शारीरिक तनाव हो सकता है और यहां तक की मनुष्य की जान जा सकती है। जान को खतरा बनने वाली हीट वेव से बचने के लिए सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को गर्मी और लू से बचने के संबंध में जारी हिदायतों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। तापमान अधिक होने की स्थिति में श्रम युक्त कार्य न करें। इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण, डीआरओ रणविजय सुल्तानिया, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीईओ राकेश बूरा, बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र जागलान, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी मौजूद रहे।