{"_id":"672d34d9541d6300c70792f4","slug":"discussion-on-basic-needs-at-the-venue-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127040-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समागम स्थल पर मूलभूत जरूरतों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समागम स्थल पर मूलभूत जरूरतों पर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 16 से 18 नवंबर को होने वाले 77वें निरंकारी संत समागम को लेकर प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने भी कमर कस ली है। इस दौरान समागम स्थल पर मूलभूत जरूरतों पर चर्चा की गई। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा दूसरे विभागों के अधिकारी समागम स्थल पर तैनात रहेंगे।
एसडीएम अमित कुमार ने इसको लेकर वीरवार को समागम स्थल पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अमित कुमार ने कहा कि तीन दिवसीय समागम में लाखों अनुयायी पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। यहां लोगों को मूलभूत सुविधा बेहतर रूप से देनी चाहिए। इसको लेकर सभी विभागों को एक टीम की तरह काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों समेत समागम समन्वय समिति के मुख्य सदस्यों के साथ मिलकर काम करना है। समागम के चलते समालखा में यातायात व कानून व्यवस्था को सुचारु रखना है। किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसएमओ डाॅ. संजय आतिल, तहसीलदार ललीता दलाल, पशु चिकित्सक डाॅ. शलेश कुमार व मार्किट कमेटी सचिव सविता जैन मौजूद रहे।
तीन दिवसीस समागम में तैयारियों जोरों पर हैं। हजारों अनुयायी सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। इनको लेकर भोड़वाल माजरी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस और दूसरी ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। ऐसे में अनुयायियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही। वे निर्धारित समय के लिए सेवा कार्य करने आते हैं और इसके बाद वापस चले जाते हैं। इनमें ज्यादातर हरियाणा समेत पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व और मध्य प्रदेश के अनुयायी हैं। यहां इनके ठहरने और खाने-पीने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मिशन के अधिकारी समय-समय पर तैयारियों को जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर
मिशन के अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता से काम करने का फैसला लिया है। जीटी रोड व रेलवे स्टेशन पर अनुयायियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे यहां अनुयायियों को सड़क पार करने में सहयोग करेंगे। विदित है कि समालखा व आध्यात्मिक स्थल के नजदीक गत दो दिन में सड़क हादसों में दो अनुयायियों की मौत हो चुकी है। इनमें एक महिला पंजाब और एक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का था।