फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dirt will have to be resolved in three hours or else the corporation will fine the agency

तीन घंटे में करना होगा गंदगी का समाधान वरना एजेंसी पर निगम ठोकेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dirt will have to be resolved in three hours or else the corporation will fine the agency
पानीपत। शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अगर आपकी कॉलोनी से कूड़ा नहीं उठ रहा या गली एवं नालियों की सफाई नहीं हो रही है तो शिकायत पर तीन घंटे में समाधान अनिवार्य है। यदि तीन घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित एजेंसी पर निगम जुर्माना ठोंकेगा। निगम ने इसके लिए शिकायत नंबर जारी किए हैं, जिन पर कॉल कर आपको सिर्फ शिकायत दर्ज करानी है और सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के चारों जोन के सभी 26 वार्डों के लिए दो शिकायत केंद्र बनाए गए हैं। शिकायत केंद्रों के नंबरों के साथ ही शहर से डोर टू डोर कूड़े का उठान करने वाले जेबीएम का भी शिकायत नंबर जारी किया गया है। इसमे चूक हुई तो निगम एजेंसी पर जुर्माना लगाएगा। इसके साथ ही नगर निगम शिकायत का फीडबैक भी लेगा। गौरतलब है कि इससे पहले नगर निगम ने 23 मई को वार्डवार सुपरवाइजरों के नंबर की लिस्ट जारी की थी, लेकिन अधिकारियों के संज्ञान में आया कि इसके बावजूद शहर के कई वार्डों में सफाई नहीं हो पा रही है। जिस पर सुपरवाइजरों के ऊपर शिकायत केंद्र बनाए गए हैं। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कार्य दिवसों पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

बाक्स
इन नंबरों पर की जा सकती है शिकायत
शहर में सड़क, नाली और गलियों की सफाई को काम चार जोन बांटकर दो एजेंसियों को दिया गया है। इसमें वार्ड-1 से लेकर 14 तक की सफाई का पूर्ण काम पूजा कॉन्सूलेशन कंपनी के पास है। इन वार्डों में सफाई न होने पर शिकायत केंद्र के नंबर 79885-93898 पर कॉल किया जा सकता है। इसी तरह वार्ड-15 से 26 तक में सफाई के लिए शिकायत केंद्र नंबर 70150-88475 जारी किया गया है। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का एक और नंबर जारी किया गया था। आपके घर से कूड़ा लेने के लिए जेबीएम के कर्मचारी या गाड़ी नहीं आ रही है तो इसकी शिकायत 18001232664 पर कॉल कर की जा सकती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
कॉल करने के बाद लेना होगा शिकायत नंबर
किसी भी वार्ड या कॉलोनी से कोई भी शहरवासी जोन और वार्ड के हिसाब से सफाई की शिकायत, शिकायत केंद्र के नंबरों पर कॉल कर दर्ज करवा सकता है। शहरवासियों को फोन पर शिकायत लिखवाने के बाद शिकायत नंबर भी लेना होगा। निगम शिकायत पर तीन घंटे में कार्रवाई करेगा। काम न होने पर संबंधित एजेंसी पर जुर्माना तक लगाया जाएगा।
- गुरमीत सिंह नेहरा, सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed