फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Digital libraries will be made in 96 senior secondary schools

96 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बनाईं जाएंगी डिजिटल लाइब्रेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be made in 96 senior secondary schools
पानीपत। सक्षम हरियाणा योजना के तहत कंप्यूटर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को तकनीकी से लैस करने के लिए अब जिले के 96 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यही नहीं इसका प्रारूप तैयार होने के बाद एक जिला स्तरीय डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाने की कवायद की जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 कंप्यूटर रखे जाएंगे और जिन्हें डिजिटल लाइब्रेरी का रूप दिया जाएगा। इस योजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी जानकारी सोमवार को डीसी सुशील सारवान ने शिक्षा विभाग की ओर से सक्षम हरियाणा के तहत ली गई बैठक में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौवीं कक्षा से ही बच्चों को कंप्यूटर के बेसिक, एक्सल इत्यादि की जानकारी बेहतर ढंग से दी जाएगी। लगभग सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर अध्यापक उपलब्ध हैं। जहां नही हैं वहां कंप्यूटर अध्यापक भी लगाए जाएंगे। सभी डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर इस तरह से रखे जाएंगे कि अध्यापक को सभी की स्क्रीन नजर आए। सक्षम हरियाणा योजना के तहत जिले की 14वीं रैंक पर डीसी ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अब हर सप्ताह मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में अपने द्वारा किए गए कार्यो और सक्षम हरियाणा के तहत किए गए दौरा कार्यक्रम की समीक्षा देंगे। सभी बीओज एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे, जिसमें खंड के सभी प्रधानाचार्य, अग्रेजी, गणित और विज्ञान के अध्यापक भी इसमें जोड़े जाएंगे। सभी बीआरसी भी अपना रिपोर्ट कार्ड सुधारेंगे ताकि जिले को नंबर-1 पर लाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर वीरवार को सभी बीओज जिला शिक्षा अधिकारी के पास अपनी समीक्षा रिपोर्ट भी लेकर जाएंगे और अपना दौरा कार्यक्रम वाट्सअप ग्रुप पर भी डालेंगे ताकि उसके तहत वे भी उसका निरीक्षण कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी सुशील सारवान ने कहा कि कोरोना के दौरान पिछले दो साल में पढ़ाई के मामले में बहुत कुछ खोया गया है जिसमें बच्चों को और अध्यापकों को युद्ध स्तर पर मेहनत करने की जरूरत है। अध्यापक वो व्यक्तित्व है जो हर रोज निर्माण के लिए ईंट रखता है। इसलिए उन्हें प्रशंसा नही काम चाहिए। पानीपत को सक्षम हरियाणा योजना में नंबर-1 पर लाना सबकी जिम्मेदारी है। इसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी।

इस दौरान बैठक में जिला सुशासन सहयोगी प्राग जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृज मोहन, सभी खंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed