फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dharna with slogans 'Will fight, will fight...will win, will win'

Panipat News: लड़ेंगे लड़ेंगे...जीतेंगे जीतेंगे नारे के साथ धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dharna with slogans 'Will fight, will fight...will win, will win'
धरने को संबो​धित करते हुए सुमन शर्मा
पानीपत। आशा कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को हड़ताल जारी रही। शुक्रवार को लघु सचिवालय में नारायणा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाली आशा कार्यकर्ता एकत्रित हुई।
विज्ञापन

धरने की शुरुआत संघर्ष हमारा नारा है, लड़ेंगे लड़ेंगे, जीतेंगे जीतेंगे नारे के साथ हुई। आशा कार्यकर्ताओं ने यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता आशा कार्यकर्ता सुधा ने की और संचालन जिला सचिव सविता ने किया।
विज्ञापन

यूनियन की पूर्व जिला और राज्य प्रधान सुमन शर्मा ने कहा कि 25 सितंबर को भाजपा -जेपीपी सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर 20 हजार आशा कार्यकर्ता जेल भरेंगी। धरने को सीटू जिला सचिव जय भगवान और एसए खान ने की। धरने में मतलौडा में हुई सामूहिक दुराचार और हत्या की घटना की निंदा की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन शर्मा ने अब तक सरकार ने उनसे सरकार बातचीत करने के बजाय आंदोलन को कुचलना के लिए पुलिस दमन का सहारा लिया है। इस ऐतिहासिक आंदोलन में कई आशा कार्यकर्ता अपनी शहादत दे चुकी है। सरकार की कानों पर अभी तक जूं तक नहीं रेंगी है। इससे आशा कार्यकर्ताओं में रोष है।

अब आशा कार्यकर्ता 25 सितंबर को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन करेंगी। सरकार जन संवाद और जनता दरबार लगाकर लोगों को बेवकूफ बना रही हैं। सरकार केवल झूठी उपलब्धियां गिनाकर वाहवाही लूट रही है। सरकार ने महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पास कर महिलाओं को बेवकूफ बनाया है। इसको लागू होने में पता नहीं कितने साल लगेंगे। वो आठ अगस्त से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed