फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dgp,police,station,two dog, two employ

डीजीपी ने किया थाना शहर का निरीक्षण, गेट पर मिले दो कुत्ते, अंदर मिले दो मुलाजिम

Wed, 03 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 03 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
dgp,police,station,two dog, two employ
 डीजीपी बीएस संधु ने मंगलवार रात करीब सवा एक बजे थाना शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें थाना शहर गेट पर संतरी की बजाय दो लवारिस कुत्ते बैठे मिले। थाने में केवल दो मुलाजिम मिले, जबकि दो मुलाजिम फर्लो पर मिले। थाने के हालात और पुलिस कर्मचारियों की संख्या न के बराबर देख डीजीपी भड़क गए। डीजीपी के आने की सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीप दूहन, डीएसपी समालखा नरेश अहलावत और थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंच गए। डीजीपी के चार्ज संभालने के बाद पहली बार थाना शहर का निरीक्षण करने से महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीजीपी ने निरीक्षण के दौरान थाने में स्टाफ कम होने होने का कारण पूछा और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिले में विभिन्न नाकों की रिपोर्ट मांगी। डीजीपी करीब 35 मिनट थाने में रुके उसके बाद करनाल की तरफ रवाना हो गए। देर रात डीजीपी के आने के बाद बुधवार सुबह एसपी राहुल शर्मा थाना शहर पहुंचे और करीब दो घंटे तक पुलिस कर्मचारियों की क्लास ली। एसपी ने इसके बाद शाम को अपने कार्यालय में सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। डीजीपी ने थाने की पूरी रिपोर्ट डीएसपी समालखा से मांगी है। प्राथमिक जांच में दो ईएचसी गैरहाजिर मिले हैं।
विज्ञापन

डीजीपी बीएस संधु मंगलवार रात सवा एक बजे पानीपत पहुंचे और थाना शहर का निरीक्षण किया। महकमे के कर्मचारियों के अनुसार थाना के प्रवेश पर डीजीपी को दो कुत्ते बैठे मिले, जबकि संतरी गायब थे। थाने में दो मुलाजिम मिले। डीजीपी ने थाने में कर्मचारियों की संख्या न के बराबर देख स्थानीय अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। इस पर डीएसपी और थाना प्रभारी ने बताया कि सभी गश्त पर हैं। जांच में ईएचसी सुनील कुमार और शीलक राम गैरहाजिर मिले। डीजीपी ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए। इसके बाद उन्होंने गश्त पर गई पीसीआर की लोकेशन मांगी। डीएसपी नरेश अहलावत ने बताया कि थाने की पीसीआर नंबर-1 नवल सिनेमा के पास है। पीसीआर दो लाल बत्ती चौक और पीसीआर-18 टोल प्लाजा के पास है। डीजीपी करीब 35 मिनट तक थाने में रहे। इस दौरान उन्होंने जिले की क्राइम रिपोर्ट और अन्य राज्यों से लगने वाली सीमाओं पर की जाने वाली सुरक्षा की रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर लगने वाले नाकों का की मांगी रिपोर्ट      
डीजीपी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि रात के समय थाने के मुख्य गेट पर संतरी तैनात होना चाहिए। थाने में भी पुलिस कर्मचारियों की संख्या अधिक होनी चाहिए। डीजीपी ने यूपी के साथ लगने वाले नाकों की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने नाकों पर सुरक्षा कड़ी करने और नाकों का समय-समय पर जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने रात को थाना शहर के गेट के नक्शे और अधिकारियों के नंबर लिखे स्थान पर भी नाराजगी जताई।
एसपी सुबह ही थाना शहर पहुंचे
देर रात डीजीपी के थाना शहर का निरीक्षण करने के बाद थाने में कर्मचारियों की संख्या बेहद कम पाए जाने पर थाना शहर प्रभारी ने तीन पुलिस कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज कर दी थी। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी। मामले की जांच करने एसपी राहुल शर्मा बुधवार सुबह थाने पहुंच गए। एसपी करीब दो घंटे तक थाना शहर में रहे। एसपी के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीप दूहन और डीएसपी समालखा नरेश अहलावत भी थे। हालांकि, डीएसपी नरेश अहलावत ने किसी की भी अनुपस्थिति दर्ज करने से इनकार किया है। एसपी ने इस दौरान थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों की जमकर क्लास ली।
डीएसपी व थाना प्रभारियों की मीटिंग में साफ हिदायत दी
एसपी राहुल शर्मा ने बुधवार शाम जिले के सभी डीएसपी, थाना और चौकी प्रभारियों के साथ मीटिंग की। एसपी ने सभी अधिकारियों को जिले में क्राइम कंट्रोल करने और नाकों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए। कहा कि रात के समय थानों और चौकी में पुलिस कर्मचारियों की संख्या कम न होने दें। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपने क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाएं। ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


डीजीपी बीएस संधु ने मंगलवार रात करीब सवा एक बजे थाना शहर का औचक निरीक्षण किया है। डीजीपी ने थाने के निरीक्षण के दौरान मुख्य गेट पर रात में संतरी तैनात करने और थाने में पुलिस कर्मचारियों की संख्या अधिक रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गश्त पर गई पीसीआर की लोकेशन समेत अन्य रिपोर्ट मांगी है। थाने के दो ईएचसी गैर हाजिर मिले हैं। ये दोनों कई दिन से गैर हाजिर चल रहे थे। इसकी रिपोर्ट तैयार कर दी है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
नरेश अहलावत, डीएसपी समालखा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed