फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deputy CM distributed 23 fogging machines in rural areas

ग्रामीण एरिया में डिप्टी सीएम ने बांटी 23 फॉगिंग मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM distributed 23 fogging machines in rural areas
पानीपत। पानीपत लघु सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधायक, मेयर व अन्य गांव सिवाह के न? - फोटो : Panipat
पानीपत। मच्छर जनित डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के खात्मे के लिए प्रदेश भर के ग्रामीण एरिया में फॉगिंग करवाने के लिए 1500 मशीनें मंगवाई गईं हैं। इनसे हर गांव तक जाकर फॉगिंग की जाएगी। ये बातें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को लघु सचिवालय में आयोजित फॉगिंग मशीन वितरण समारोह में कही। इस दौरान उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 23 मशीनें दीं और कहा कि अभी और भी मशीनें दी जाएंगी। आगामी एक सप्ताह के भीतर कुल 95 मशीनों से जिले के गांव-गांव तक फॉगिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के हर गांव में फॉगिंग मशीन का वितरण किया जाएगा। पानीपत इस लड़ाई में पहला जिला बना है जहां से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने इसके लिए पंचायती राज के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने इतने कम समय में इन मशीनों की व्यवस्था करवाई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी चाहे कॉलोनी हो या सेक्टर हो उन सभी में फॉगिंग मशीन दी जाएगी। इससे पहले उन्होंने बतौर सांसद हिसार में 350 फॉगिंग मशीनों का वितरण सांसद कोटे से करवाया था।
विज्ञापन

शेड्यूल से होगी फॉगिंग, योजना के तहत होगी मॉनिटरिंग- चौटाला
उन्होंने उपायुक्त सुशील सारवान से कहा कि वे इसके लिए एक पूरी योजना तैयार करके इसको मॉनटरिंग के लिए प्रशासनिक अधिकारी की डयूटी भी लगाएं। ताकि जिले के अंदर डेंगू और मलेरिया के विरुद्ध बहुत बड़ा अभियान चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि ये मशीनें पूरी तरह से ऑटोमैटिक हैं और इन्हें फौरी तौर पर उपयोग में लाया जाएगा। गांवों के युवाओं को इस सामाजिक कार्य से जोड़ा जाए और उनको साथ लेकर यह काम किया जाए। ग्राम सचिव और बीडीपीओज इसको लेकर निरीक्षण भी करते रहें। लगातार फॉगिंग से डेंगू और मलेरिया के केसों में गिरावट आएगी। इसके लिए निर्धारित शेडयूल भी तैयार करना होगा ताकि किस गांव में किस दिन फॉगिंग हो इसका पहले से पता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस से यूरोप तक बढ़ रहे केस, चलाने की लें ट्रेनिंग-
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा इस मशीन को चलाने की पूरी तरह से ट्रेनिंग भी ले लें ताकि चलाने में दिक्कत न हो। इसका लक्ष्य निर्धारित कर पंचायत, वार्ड, नगरपालिका, निगम इत्यादि स्तर पर कार्य करें। मॉनिटरिंग ग्रुप बनाकर इस अभियान को चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड महमारी में भी सभी ने मिलकर अच्छा काम किया है लेकिन यह महामारी अभी रुकी नहीं है। रूस और यूरोप में लगातार केस बढ़ रहे हैं। इसलिए हमें कोविड नियमों का पालन करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा।
ये रहे मौजूद-
इस मौके पर जजपा नेता देवेंद्र सिंह कादियान, सुरेश काला, चांद भाटिया, डीसी सुशील सारवान, निगमायुक्त आरके सिंह, एसपी शशांक कुमार सावन, एसडीएम धीरज चहल, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी सहित सभी खंड के बीडीपीओ और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

नौकरी की चाहत में डिप्टी सीएम से मिलने को बाहर रोता रहा दिव्यांग-
सेक्टर-6 निवासी एक दिव्यांग डिप्टी सीएम से मिलने के लिए बाहर इंतजार करता रहा। प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए उसे पुलिस कर्मियों ने गेट पर ही रोके रखा और अंदर ही नहीं जाने दिया। इससे दिव्यांग के आंसू निकल आए। दिव्यांग ने बताया कि वह स्नातकोत्तर है। उसके पास डिप्लोमा भी है। वह बेरोजगार है। उसे मां-बाप बूढ़े हो चुके हैं, परिवार में उसकी पत्नी और एक छोटी बच्ची भी है। काम करने वाला एक इकलौता आदमी है। वह कई बार डिप्टी सीएम से मिलने का प्रयास कर चुका है, ताकि वे उसे कोई नौकरी दिलवा सकें लेकिन उन्हें हर बार रोक लिया जाता है और मिलने ही नहीं दिया जाता। इससे वे आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed