फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dental X-ray machine out of order for a month, patient upset

Panipat News: एक माह से खराब पड़ी दांतों की एक्स-रे मशीन, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dental X-ray machine out of order for a month, patient upset
लाली देवी। संवाद - फोटो : udhampur news
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में करीब एक माह से दांतों की एक्स-रे मशीन खराब है। मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में दांतों का इलाज कराने आने वाले करीब 20 मरीजों को प्रतिदिन एक्सरे के लिए रोहतक पीजीआई भेजा जा रहा है। मरीजों को या तो रोहतक पीजीआई में पहुंचकर दांतों के एक्स-रे करवाने पड़ रहे हैं या फिर वे निजी अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन दंत रोग विभाग की ओपीडी में करीब 120 मरीज पहुंचते है, इनमें दांतों के एक्स-रे कराने के लिए 20 के करीब मरीज आते हैं। तकनीकी दिक्कत आने के कारण अस्पताल की एक्सरे मशीन एक माह से खराब पड़ी हुई है। दांत की समस्या से परेशान लाली देवी का कहना है कि उन्हें निजी अस्पताल से करीब 500 से 700 रुपये खर्च कर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश जुनेजा ने बताया कि अस्पताल में दांतों के एक्स-रे करवाने के लिए मरीज आ रहे हैं लेकिन मशीन खराब होने से उन्हें रोहतक पीजीआई भेजना पड़ रहा है या कुछ दिन बाद आने की सलाह दी जा रही है। मशीन ठीक कराने के लिए मांग भेजी गई है। इसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसलिए पड़ती है जरूरत
- दांतों की गहराई देखने के लिए
- दांत का इलाज करने की रुपरेखा तैयार करने से लिए एक्स-रे जरूरी


ब्रह्मा चौक की लाली देवी ने बताया कि उसके पिछले दांत में कई दिन से दर्द है। उसको दांत निकलवाने के लिए पहले एक्स-रे कराना था। एक्स-रे मशीन खराब है। वह एक सप्ताह पहले भी दांत का एक्स-रे कराने के लिए आई थी। उस समय भी मशीन खराब पड़ी थी। अब उसे निजी अस्पताल से एक्स-रे कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांतों की एक्स-रे मशीन ठीक करने के लिए कंपनी को पत्र लिखा है। मशीन का कुछ सामान दिल्ली से आएगा। इसी में समय लग रहा है जल्द ही मशीन को ठीक कराया जाएगा। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।

लाली देवी। संवाद

लाली देवी। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed