{"_id":"4d92d55e0cf41a1e4ee43b6a96d79743","slug":"dengue-finds-in-a-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोदापुर में एक महिला में मिला डेंगू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोदापुर में एक महिला में मिला डेंगू
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सोदापुर में निर्मला नामक महिला को डेंगू बुखार होने की पुष्टि हुई है। महिला को परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। निर्मला के पुत्र मोनू ने बताया कि उसकी मां को अचानक तेज बुखार व उल्टी हुई थी। उसे तुरंत ही एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां पर जांच के दौरान उसकी प्लेटलेट्स 50000 हजार पाई गई। ग्रामीण अमरनाथ सैनी, राजू, अनिल कुमार, सोनू, कृष्ण, प्रदीप, मुकेश आदि ने बताया कि अब तक गांव मे बीस लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। बार-बार शिकायत देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने उनकी समस्या कि ओर ध्यान नहीं दिया। मोनू ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी मां में डेंगू की पुष्टि की है।
विज्ञापन