फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration outside broken houses

टूटे घरों के बाहर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demonstration outside broken houses
पानीपत। रोष जताते हुए कॉलोनी निवासी लोग। - फोटो : Panipat
पानीपत। घर टूटने के बाद इंपीरियम फ्लैट में रह रहे परिवारों का शनिवार को सब्र का बांध टूट गया। वे फैक्टरी परिसर में बने टूटे घरों के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। फैक्टरी मालिक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रशासन से अपील की कि उन्हें जल्द आशियाने बनाकर दिए जाए ताकि वे यहां वापस आ सकें। चेतावनी भी दी कि यदि उनकी सुनवाई न हुई तो यहीं पर आकर धरना देंगे।
विज्ञापन

न्यू सैनी पुरा निवासी सुमन ने बताया कि वह वीरवार को फैक्टरी मालिक मॉडल टाउन निवासी राजेश गुप्ता से मिलने गए थे। तब उन्होंने उनसे दो दिन का समय मांगा था और कहा था कि वह प्रशासन से मिलकर उनकी मदद कराएंगे। शनिवार को वे मालिक से मिलने फिर गए तो उन्होंने कहा कि वह उनकी कोई मदद नहीं कर सकते। उनका दिवालिया निकल चुका है।
विज्ञापन

वहीं पीड़ित परिवारों का आरोप है कि फैक्टरी मालिक का करोड़ रुपये का बीमा भुगतान (क्लेम) हो चुका है। प्रशासन के बाद अब फैक्टरी मालिक के मदद से इनकार के बाद हर परिवार की आंखों में आंसू दिखे। दरअसल, उनकी आखिरी उम्मीद फैक्टरी मालिक था। उन्हें विश्वास था कि वह उनकी मदद करेंगे, लेकिन अब हर तरफ से मदद के रास्ते बंद हो चुके है। एक ओर अपार्टमेंट मालिक उनसे फ्लैट खाली करने को कह रहा है और दूसरी ओर उनके घरों की मरम्मत अभी तक नहीं हो सकी है। ऐसे में वे आगे क्या करेंगे, का सवाल उन्हें परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
गत दो माह पहले जाटल रोड स्थित एक धागा फैक्टरी में आग लगने से करीब 10 मकानों में दरार आ गई थी। मकान गिरने के डर से सभी मकानों से सामान बाहर निकलवाया गया था। प्रशासन ने उन्हें रहने के लिए इंपीरियम फ्लैट में अस्थायी ठिकाना दे दिया था और आश्वासन दिया था कि जब उनके मकान नहीं बन जाते, तब तक उन्हें वहां से नहीं निकाला जाएगा, लेकिन अब प्रशासन की तरफ से कोई के लिए आगे आ रहा है और न ही फैक्टरी मालिक। ऐसे में इंपीरियम फ्लैट की मैनेजमेंट ने परिवारों को फ्लैट खाली करने तक के फरमान सुना रखा है।

पानीपत। लोगों के टूटे पड़े घर।

पानीपत। लोगों के टूटे पड़े घर।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed