फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration of farmers at Sanauli Khurd police station

सनौली खुर्द थाने पर किसानों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers at Sanauli Khurd police station
बापौली। सनौली खुर्द थाने के बाहर रोष व्यक्त करते किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन सदस्य व ग्रामीण। - फोटो : Panipat
बापौली। नवादा आर गांव के किसान के संदिग्ध अवस्था में लापता के बाद मौत होने की जांच को लेकर वीरवार को सैकड़ों किसानों और खेत मजदूरों ने सनौली खुर्द पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास को मांगपत्र देकर मामला सुलझाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और अखिल भारतीय किसान सभा ने किया।
विज्ञापन

यूनियन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि नवादा आर गांव का किसान अलानूर उर्फ कल्लू 13 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने इसकी शिकायत सनौली खुर्द थाने में की पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन 16वें दिन किसान कल्लू की डेड बॉडी नवादा आर के खेतों में पेड़ पर लटकी मिली। परिजनों का आरोप है कि कल्लू ने आत्महत्या नहीं की। उसकी हत्या करके पेड़ पर लटकाया गया है या उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। परिजनों ने बताया कि 13 जुलाई 2021 को कल्लू के बैंक से करीब पांच लाख रुपये निकाले गए हैं। बैंक से निकाले गए पैसे उनकी मौत की गुत्थी से जुड़ा हुआ मामला लगता है।
विज्ञापन

किसान सभा एवं मजदूर यूनियन की नवादा आर गांव कमेटियों ने संयुक्त रूप से कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मृतक किसान के पीड़ित परिजन, ओमपाल, कृष्ण सनौली खुर्द, दयानंद नवादा आर, रामदास, नंबरदार धर्मपाल, मेहरबान, सद्दाम, नवाब अली, राणा व महबूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed