फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demonstration against irregularities in works

कामों में अनियमितताओं के विरोध में किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against irregularities in works
पानीपत। विराध जताते हुए ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के लोग। - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर 23 के अंतर्गत आने वाले ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कों और नालों के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं के खिलाफ मंगलवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विभाग अधिकारियों और ठेकेदार पर 26 करोड़ के विकास कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे एचएसआईआईडीसी कार्यालय का घेराव भी करेंगे। इस दौरान वार्ड पार्षद अश्वनी धींगड़ा तक मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एरिया में एचएसआईआईडीसी ने 26 करोड़ रुपये से सड़कों व नालों का निर्माण कराया था। ये सड़कें बनने से पहले ही टूटना शुरू हो चुकी हैं। नालों को बिना लेवल के बना दिया गया है। इनमें से निकासी तक नहीं हो पा रही है। सड़क से एक फीट ऊपर नाले बनाए गए हैैं। इससे सड़क का पानी नालों में नहीं जा सकता उल्टा नाले का पानी सड़क पर आ जाता है। इससे एरिया में गंदगी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विभाग अधिकरियों ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर घटिया सामग्री से सड़कें व नालों का निर्माण करवाया है। इसकी शिकायत वे खुद विभाग अधिकारियों तक को दे चुके हैँ। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मामले में विभाग अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वे कार्यालय के बार धरना प्रदर्शन तक करेंगे। इस मामले में वार्ड पार्षद ने इसके खिलाफ विजिलेंस जांच तक की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों के बजट में बड़ी गड़बड़ी- पार्षद
एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ मिलकर करोड़ों रुपये के इन विकास कार्यों में बड़ी गड़बड़ी की है। इसकी कई बार शिकायत भी दी गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसके खिलाफ सरकार से विजिलेंस जांच की मांग की गई है। इसे गड़बड़झाले की शिकायत अब सीएम से भी की जाएगी। -अश्वनी धींगड़ा, पार्षद, वार्ड नंबर 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed