{"_id":"6192be5ecbc751400272e082","slug":"demolition-of-six-warehouses-if-work-is-not-stopped-even-after-notice-panipat-news-knl89715497","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद एक्यूआई 300 अंक से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद एक्यूआई 300 अंक से नीचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। प्रदूषण से पानीपत का हाल बेहाल चल रहा है और बीते 15 दिन में सोमवार को पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 अंक के कम दर्ज किया गया। सोमवार को एक्यूआई 280 दर्ज किया गया, हालांकि ये भी स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, यह सामान्य से 180 अंक अधिक एक्यूआई है, फिर भी सोमवार को स्मॉग से मामूली राहत मिली है।
एचएसपीसीबी के अनुसार पेड़-पौधों एवं सड़कों के किनारे हुए पानी के छिड़काव से धूल के कण हवा में मिश्रित नहीं हो पाए। इसलिए एक्यूआई में हल्का सुधार हुआ है। आने वाले सप्ताह में पानीपत का एक्यूआई 200 से कम आने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर सीपीसीबी ने सोनीपत, बहादुरगढ़ व फरीदाबाद में स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पानीपत में ये हालात उत्पन्न न हों इसलिए डीसी सुशील सारवान ने नगर निगम, एचएसपीसीबी, एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी से उनके प्रतिदिन के काम की रिपोर्ट मांगी है।
वाहनों का कम प्रयोग करें, घरों के सामने करें पानी का छिड़काव
प्रदूषण से राहत के लिए वाहनों के प्रयोग और घरों के बाहर पानी का छिड़काव कर अपने स्तर पर भी धूल के कणों को हवा में शामिल होने से रोका जा सकता है। कम हवा चलने और धुंध की परत के पार धूल के कण ऊपर नहीं उठ पाने से फॉग और स्मोक मिलकर स्मॉग बना रहा है।
विज्ञापन
बचाव के उपाय
- रेत कोरसेंट के कारोबारी इन्हें ढककर रखें।
- इन दिनों वाहनों का कम प्रयोग किया जाए।
-धूल पर रोक के लिए सभी विभाग मिलकर सड़कों के किनारे पानी का छिड़काव करें।
- डाई हाउस से निकलने वाले धुएं पर नियंत्रण जरूरी।
- जहां जाम लग रहा है वहां से वाहन डायवर्ट कराएं।
पिछले एक सप्ताह का एक्यूआई
9 नवंबर 386
10 नवंबर 425
11 नवंबर 396
12 नवंबर 396
13 नवंबर 303
14 नवंबर- 306
15 नवंबर- 280
हम ग्रैप के तहत काम कर रहे हैं, सड़कों पर पानी का छिड़काव जारी रहेगा : आरओ
सोमवार को रिफाइरी रोड, गोहाना रोड, सेक्टर 25, सेक्टर 29 बरसत रोड पर पानी का छिड़काव कराया गया है। सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्र में छिड़काव करवा रहे हैं। फिलहाल पानीपत में प्रदूषण से हल्की राहत मिली है। उम्मीद है आने वाले समय में प्रदूषण स्तर और कम होगा।
- कमलजीत सिंह, आरओ, एचएसपीसीबी, पानीपत।