फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demolition of six warehouses if work is not stopped even after notice

नोटिस के बाद भी काम न रोका तो छह गोदाम ढहाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Demolition of six warehouses if work is not stopped even after notice
पानीपत। जिला योजनाकार विभाग की कार्रवाई। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिला योजनाकार ने पुलिस बल के साथ बरसत रोड पर शालिनी गैस गोदाम के पास बने छह अवैध गोदामों को धवस्त कर दिया। इस दौरान लोगों के विरोध का प्रशासनिक टीमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। डीटीपी ने लोगों को यहां पर दोबारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बरसत रोड पर शालिनी गैस गोदाम के पास बन रहे छह गोदामों के निर्माण कार्य को रोकने के लिए जिला योजनाकार विभाग ने एक माह में दो बार नोटिस जारी किए थे, बावजूद इसके गोदाम मालिकों ने निर्माण कार्य को जारी रखा। इस बारे में डीटीपी अशोक गर्ग ने उपायुक्त सुशील सारवान को सूचना दी। उपायुक्त ने अवैध गोदामों पर कार्रवाई के लिए मार्केट कमेटी के एक्सईएन विवेक रावल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया। एसपी ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को जिला योजनाकार विभाग की टीम का सहयोग करने के निर्देश दिए। जिला योजनाकार विभाग ने पुलिस की मदद से सभी छह गोदामों को ढहा दिया।
विज्ञापन

दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान गोदाम के मालिकों ने लोगों के साथ हल्का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। डीटीपी अशोक गर्ग ने कहा कि अवैध रूप से सरकार भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि वो अवैध कॉलोनियों में भी निर्माण कार्य न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed