फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand of Anganwadi workers, benefits like government employees

आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांग, सरकारी कर्मचारी के समान मिले लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand of Anganwadi workers, benefits like government employees
पानीपत। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर्स यूनियन हरियाणा पिछले एक सप्ताह से अपनी मांगो को लेकर जिला लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन उन्हें अब तक न तो कोई आश्वासन मिला है और न ही संतोषजनक जवाब। इससे जिले की आंगनबाड़ी वर्करों में रोष है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे अनिश्चित कालीन धरना करेंगी। यह भी कहा कि किसानों की तरह वे भी अपनी मांग पूरी करवाकर ही हटेंगी।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में आंगनबाड़ी वर्कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन से लेकर जिला प्रशासनिक अधिकारियों के हाथों मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंप चुके है। राज्य महासचिव संतोष रावल ने बताया कि हमें हर दिन नई ऊर्जा के साथ हड़ताल में शामिल होना है और अपनी मांगों को इस सरकार तक पुरजोर तरीके से पहुंचाना है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर की मांगें
- 2018 के समझौते को लागू करते हुए बकाया एरियर समेत पैसे दिए जाएं।
- आंगनबाड़ी वर्कर को 50 हजार और हेल्पर को 30 हजार रिटायरमेंट का लाभ दिया जाए।
- दुर्घटना होने पर इलाज का पूरा खर्च व मृत्यु होने पर 50 हजार रुपये का मुआवजे की मांग।
- केंद्र के अनुसार आए हुए फोन के आठ हजार रुपये का बजट दिया जाए।
- आंगनबाड़ी वर्कर को 24 हजार और हेल्पर को 16 हजार रुपये दिए जाने चाहिए।
लाभ कर्मचारियों वाले नहीं मिल रहे
सरकार तथा समाज हमें एक कर्मचारी की नजर से देखता है तथा सरकार हम से जो काम करवाती है वह सारे एक सरकारी कर्मचारी वाले ही हैं ,लेकिन जब एक कर्मचारी के सारे लाभ देने की बात आती है तो सरकार हमारी जायज मांगों को हमेशा से अनसुना करती आ रही है। छह सेवाएं तथा पांच उद्देश्यों जिसमें खेल खेल में शिक्षा टीकाकरण बच्चों व माताओं की देखरेख आदि यह सारे काम एक प्राथमिक अध्यापक की तरह ही है ,लेकिन उसमें मिलने वाले लाभ अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष रावल,आंगनबाड़ी राज्य महासचिव हरियाणा
हेल्पर मानदेय पर काम करने को मजबूर
समान काम समान वेतन के कानून के अनुसार हम भी सरकारी कर्मचारी के दर्जे के अधिकारी हैं। एक तरफ तो सरकारी कर्मचारी जैसे अध्यापक इत्यादि को सारे के सारे सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हम आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर मानदेय पर काम करने को मजबूर हैं और पिछले 40 वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। -सुमित्रा मलिक ,आंगनबाड़ी कर्मचारी
सरकार का यह महिला विरोधी रवैया असहनीय है एक तरफ तो यह सरकार नारा देती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और दूसरी तरफ इतने प्रचंड आंदोलन के बावजूद हमारी मांग को लेकर पूरी तरह उदासीन है। अबकी बार लड़ाई मूल मुद्दे की है। हरियाणा सरकार से हमारी सीधे तौर पर एक ही मांग है हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो। -शीला अहलावत ,आंगनबाड़ी कर्मचारी

आंगनबाड़ी वर्कर की न्यूनतम वेतन 24 हजार और हेल्पर को 16 हजार दिए जाने चाहिए। हमेशा सारे काम सरकारी कर्मचारी वाला करवाया जाता है और वेतन के नाम पर मानदेय राशि दी जाती है। जबकि सारे सरकारी योजना के प्रति हम ही एक एक कॉलोनियों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करते है। -माया, आंगनबाड़ी कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed