फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Delhi Police constable called the young man from home and beat him mercilessly

दिल्ली पुलिस के हवलदार ने युवक को घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police constable called the young man from home and beat him mercilessly
इसराना। गांव चमराड़ा में दिल्ली पुलिस के हवलदार ने अपने साथी के साथ मिलकर गांव के ही एक युवक का अपहरण किया। उसे समालखा में एक ढाबे पर ले जाकर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। अधमरे हाल में वहीं फेंक कर आरोपी फरार हो गए। ढाबा संचालक ने इसकी सूचना घायल के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस समय वह उपचाराधीन है। घायल की मां के बयान पर आरोपी हवलदार और उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चमराड़ा निवासी ओमपति देवी ने बताया कि पांच जून को उसका बेटा धर्मेंद्र घर पर ही था। रात करीब 12 बजे घर के बाहर एक काली स्कॉर्पियो में जयवीर और अजय आए। अजय दिल्ली पुलिस में हवलदार है। अजय की ड्यूटी संसद भवन में है। दोनों घर से धर्मेंद्र को साथ ले गए। धर्मेेंद्र जाने से इनकार करता रहा लेकिन अजय उसे भरोसा दिलाकर जबरदस्ती ले गया। रात करीब 2:30 बजे समालखा बालाजी ढाबे से धर्मेंद्र के फोन से परिजनों के पास फोन आया, जिसमें बताया गया कि धर्मेंद्र के दोनों साथियों ने इसको बुरी तरह पीटा है। वह चलने फिरने की हालत में नहीं है। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और देखा कि धर्मेंद्र की हालत खराब थी। परिजनों का आरोप है कि हवलदार ने उसको फुसलाकर पहले उसका अपहरण किया फिर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed