{"_id":"6990e5d0e9c8be0b6607587f","slug":"defaulters-of-more-than-rs-10000-are-on-the-radar-of-the-electricity-corporation-panipat-news-c-244-1-pnp1001-152289-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली निगम के रडार पर 10 हजार सेे अधिक राशि के बकाएदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली निगम के रडार पर 10 हजार सेे अधिक राशि के बकाएदार
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम ने 10 हजार रुपये से अधिक राशि के बकाएदारों को रडार पर ले लिया है। जिले में ऐसे करीब 12 हजार उपभोक्ता हैं। बिजली निगम ने इनकी सूची तैयार कर ली है। अब इनके कनेक्शन काटे जाएंगे। डिवीजन स्तर पर एक्सईएन और एसडीओ को इसका जिम्मा दिया गया है।
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग ने शनिवार को गाेहाना राेड पावर हाउस स्थित अपने कार्यालय में एक्सईएन और एसडीओ की बैठक ली। उन्होंने चालू वित्त वर्ष में अधिकारियों के काम की समीक्षा की। कई डिवीजन में अपेक्षाकृत काम न होने पर संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को लाइन लॉस कम करने की दिशा में काम करना चाहिए, इसके लिए कुंडी कनेक्शन पर रोक लगाई जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निगम अधिकारी निरीक्षण के समय सजगता के साथ काम करें। जिला में अभी बकाएदार हैं, इनके बिल जमा करवाए जाएं। निगम पहले 50 हजार से अधिक राशि के बकायादाराें के कनेक्शन काट चुका है। अब 10 हजार और इससे अधिक राशि के बकायादाराें के कनेक्शन का काटे जाएंगे।