फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   death,panipat news,carona

86 दिन बाद सबसे कम सात संक्रमित मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
death,panipat news,carona
पानीपत। शहर धीरे-धीरे कोरोना की दूसरी लहर से पार पाने की ओर बढ़ रहा है। 86 दिन बाद सोमवार को एक दिन में सबसे कम सात संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 11 अप्रैल को कोरोना के छह केस मिले थे। बीते दो दिन में कोरोना कोई मौत नहीं हुई थी, लेकिन सोमवार को तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इन शवों का जन सेवा दल के सदस्यों ने शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

नए मिले रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। सोमवार को 88 लोगों ने कोरोना को हरा दिया। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगी 250 रह गए हैं। इनमें से 80 प्रतिशत रोगी होम आइसोलेट हैं। निजी अस्पतालों में 80 प्रतिशत ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व आईसीयू बेड खाली हो चुके हैं। गांव बाल जटान स्थित कोविड अस्पताल में फिलहाल सात रोगी भर्ती हैं। रविवार को जिले का पॉजिटिविटी रेट 0.5 प्रतिशत से कम रहा।
विज्ञापन

जिले में अब तक आए कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 30941 हो चुकी है। अब तक 30094 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। अब तक कोरोना से 479 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीरो सर्वे के लिए प्लानिंग भी कर ली गई है। अब मुख्यालय से निर्देश मिलते ही सर्वे शुरू हो जाएगा। विभाग सर्वे में ये जांचेगा कि जिले में कितने प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में स्थिति कंट्रोल में है। जून के अंत तक एक्टिव रोगियों की संख्या बहुत अधिक कम होने की उम्मीद है। कोरोना के केस में लगातार कमी आ रही है, लेकिन लोगों की मौत के आंकड़े अब भी चिंता का विषय हैं। फिलहाल विभाग का फोकस वैक्सीनेशन कार्यक्रम को गति देने व अधिक से अधिक सैंपलिंग करने पर है। लोगों से अपील है कि वे अपने घरों में रहें। वैक्सीनेशन जरूर करवाएं। कोरोना का खतरा अब तक टला नहीं है इसलिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।

-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।
2050 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में अब तक 18 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। जिले में अब भी 6 लाख 18 हजार लोग वैक्सीन के इंतजार में हैं। सोमवार को 2050 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इनमें से 18-44 आयु वर्ग के 873 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है, जबकि 45 से अधिक आयु के 792 लोगों ने पहली व 385 ने दूसरी डोज लगवाई है। फिलहाल विभाग के पास साढ़े सात हजार वैक्सीन का स्टॉक है। पानीपत लगातार वैजक्सीन की कमी से लड़ रहा है। सिविल सर्जन की ओर से वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी को कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं । आशा वर्करों को लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed