फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deadly attack on 5 people, one killed, 4 injured in dispute over transaction with contract company

ठेका कंपनी के लेन-देन में पांच पर जानलेवा हमला, एक की हत्या, चार लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on 5 people, one killed, 4 injured in dispute over transaction with contract company
गांव ददलाना में एक ठेका कंपनी के साथ लेन-देन के विवाद में ठेकेदार के ताऊ के लड़के 32 वर्षीय संजीव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि ठेकेदार समेत 4 घायल हो गए। मंगलवार की रात ठेकेदार के परिवार पर 2 बदमाशों ने 10 अन्य लोगों के साथ मिलकर हमला कर दिया। बदमाशों ने ठेकेदार के बेटे, ताऊ के लड़के, भतीजे और साले को चाकू मारे, जबकि ठेकेदार को रॉड और हाकी से पीटकर कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने ठेकेदार समेत 4 को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहीं ठेकेदार के ताऊ के लड़के को बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मतलौडा थाना पुलिस और सीआईए की टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई हैं।
विज्ञापन

गांव ददलाना निवासी यशपाल राणा ने बताया कि वह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला महासचिव हैं। वह रिफाइनरी की शिल्पी कंस्ट्रक्शन कंपनी में गाड़ी मुहैया कराने का ठेका था, लेकिन कंपनी द्वारा समय पर भुगतान न करने की वजह से उन्होंने ठेका छोड़ दिया। कंपनी पर उसके 6 से 7 लाख रुपये बकाया हैं। कंपनी से बकाया मांगा तो गांव के ही बंटी और बीजू ने कंपनी की तरफ से रकम लौटाने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने अब बंटी और बीजू से रकम मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। मंगलवार को उनका बेटा विक्रांत (30) शिल्पी कंपनी में अपने बकाया मांगने गया था। जिसकी भनक बंटी और बीजू को लगी। इसी रंजिश में मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे के बीच बंटी और बीजू के साथ 10 से 12 बदमाश आए और बेटे विक्रांत पर चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद उसके साले सुंदर, भतीजे जॉनी और ताऊ खिला सिंह के बेटे संजीव (32) पर चाकू से आठ से दस वार किए। वह शोर सुनकर बाहर निकला तो आरोपियों ने उस पर रॉड, हॉकी और तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। परिवार की महिलाओं ने बदमाशों का मुकाबला कर उसकी जान बचाई। यशपाल ने बताया कि आरोपी पूरी योजना के साथ आए थे। आरोपियों ने पहले उनकी गली और घर को चारों तरफ से घेर लिया और उसके बाद एक-एक कर परिवार के सदस्य पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में भी आरोपियों ने किया जानलेवा हमला
यशपाल ने बताया कि वह घायलों को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा। वहां भी आरोपी उनके पीछे-पीछे पहुंच गए और उन पर जानलेवा हमला किया। हालांकि अस्पताल में तैनात पुलिस ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बंटी पर 12 मामले और बीजू पर 376 का मामला दर्ज
परिजनों ने बताया कि आरोपी बंटी और बीजू पर विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी बंटी पर मारपीट करने, लूटपाट करने चोरी और पुलिस के साथ बदतमीजी करने के करीब 12 मामले दर्ज हैं। वही बंटी पर पानीपत के साथ यूपी में भी एक मारपीट का मामला दर्ज है। इसके अलावा बीजू पर धारा 376 के तहत एक केस दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ था।
गांव ददलाना और अस्पताल में पुलिस का पहरा
ग्रामीणों ने बताया कि गांव दबलाना में दिल दहला देने वाली पहली वारदात है। वारदात के बाद गांव में डर का माहौल बना हुआ है। परिजनों को आशंका है कि आरोपी दोबारा परिवार पर हमला कर सकते हैं। परिजनों की सुरक्षा के लिए थाना मतलौडा की पुलिस की टीम गांव में तैनात हो गई है। इसके अलावा एक टीम अस्पताल के बाहर सुरक्षा के लिए तैनात की गई है। परिजनों ने बताया कि संजीव रिफाइनरी में सुपरवाइजर था। वह पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।
2 की हालत गंभीर, मौके पर पहुंचे डीएसपी
बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में विक्रांत और जॉनी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं सुंदर सिंह को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इसी बीच घटना की जानकारी लेने के लिए डीएसपी ओम प्रकाश बिश्नोई मौके पर पहुंचे और घायल सहित परिजनों के बयान दर्ज किए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक संजीव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए थाने की दो और सीआईए की 3 टीम जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-हरविंदर सिंह, मतलौडा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed