फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead young boy in Panipat breathes again

लापरवाही या चमत्कार:  निजी अस्पताल ने सड़क हादसे में घायल युवक को बताया मृतक, पीजीआई रोहतक लाते समय हुआ जिंदा

Thu, 11 Dec 2025 09:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना (पानीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना (पानीपत) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 09:53 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में घायल हुए युवक दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। ऐसे में परिजन युवक को रोहतक पीजीआई लेकर जा रहे थे और रास्ते में उसकी सांसें चलने लगीं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Dead young boy in Panipat breathes again
टिंकू, घायल युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

इसराना-समालखा रोड पर बुधवार रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल बांध गांव के टिंकू (24) को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था। परिजन युवक को पीजीआई रोहतक लेकर आ रहे थे। इस दौरान युवक की सांस चलने लगी। युवक का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। परिवार के लोगों की भी उसके इलाज में सुधार से उम्मीद बंधी है। अब यह जांच का विषय है कि यह निजी अस्पताल की लापरवाही थी या सच में ही कोई चमत्कार हुआ है। 

विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर 

बांध गांव के स्वर्ण ने बताया कि उनका भतीजा टिंकू ब्राह्मण माजरा गांव स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। युवक नाइट शिफ्ट में बुधवार को घर से ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक पर निकला था। इसराना-समालखा रोड पर शिवालिक पब्लिक स्कूल के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसको इसराना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वे सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। टिंकू को पानीपत के एक अस्पताल में ले गए। जहां उनको दिल्ली ले जाने की सलाह दी। युवक को दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का मन नहीं माना तो वे युवक को पीजीआई रोहतक ले जा रहे थे। इस दौरान टिंकू के बीच रास्ते में सांस जुड़ गए। परिजनों ने पीजीआई में चिकित्सकों को पूरा मामला बताया। चिकित्सकों ने युवक का इलाज शुरू कर दिया। युवक फिलहाल खतरे से बाहर हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

नौ महीने पहले हुई थी शादी 

परिजनों ने बताया कि टिंकू की नौ महीने पहले शादी हुई थी। परिवार में टिंकू की मौत की सूचना पर मातम पसर गया था। जैसे ही युवक की सांसें लौटीं  तो परिवार ने राहत महसूस की। सड़क हादसे में बांध गांव के टिंकू की मौत होने की सूचना मिली थी। जांच अधिकारी ने परिजनों से बात की तो उन्होंने उनकी सांस लौट आने की जानकारी दी। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी। -महिपाल, प्रभारी, थाना इसराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed