फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of Delhi's furniture businessman's only son found in Panipat canal, fear of murder

Panipat News: दिल्ली के फर्नीचर कारोबारी के इकलौते बेटे का पानीपत नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Delhi's furniture businessman's only son found in Panipat canal, fear of murder
पानीपत। दिल्ली के नरेला में एक फर्नीचर कारोबारी के इकलौते बेटे का शव पानीपत के ढिंडार गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिला। वह छह दिन से लापता था। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके पास मोबाइल और पांच हजार रुपये नकद मिले। पुलिस ने सिम कार्ड अपने फोन में चलाकर परिजनों को शव मिलने की सूचना दी। पानीपत पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त करने के बाद हत्या की आशंका जताई। परिजनों के अनुसार उसका सिर फटा हुआ है। बुधवार को पानीपत सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शव को खानपुर पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के नरेला स्थित गौतम कॉलोनी निवासी धनीराम ने बताया कि उसके भाई अनिल का दिल्ली में फर्नीचर का कारोबार है। अनिल का इकलौता बेटा अक्षय (25) बीसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। उसने 23 फरवरी को शाम चार बजे अपनी मां अनीता से चाय बनवाकर पी और टहलने की बात कहकर घर से निकल गया। रात करीब आठ बजे तक वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने खाना खाने के लिए फोन किया। उसका फोन स्विच ऑफ मिला। उन्होंने उसके दोस्तों से पूछा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने मामले की शिकायत नरेला थाने की पुलिस को दी। अक्षय का शव मंगलवार को दिल्ली पैरलल नहर में ढिंडार गांव के पास मिला।धनीराम ने बताया कि उसके भतीजे अक्षय का सिर फटा हुआ है। उस पर तेजधार या वजनी हथियार से वार किया गया है। उन्हें आशंका है कि किसी ने अक्षय की हत्या की है और शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन

पिता अनिल ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। दो बड़ी बेटियां चंचल और काजल शादीशुदा हैं। अक्षय सबसे छोटा था। उसने एक माह पहले ही नया फोन लिया था और पुराना फोन 22 फरवरी को पांच हजार रुपये में बेच दिया था। पांच हजार रुपये बेटे की जेब से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि उन्होंने बेटे के फोन की लोकेशन निकलवाई थी। उसकी आखिरी लोकेशन नरेला रेलवे स्टेशन की मिली। उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पानीपत और नरेला पुलिस मामले की जांच में लगी हैं।

पुलिस को ढिंडार के पास नहर में नरेला के एक युवक का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
- सुनील कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed