फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of a young man thrown in a sugarcane field by slitting his throat

गला रेतकर गन्ने के खेत में फेंका युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man thrown in a sugarcane field by slitting his throat
पानीपत। गांव पसीना कलां स्थित गन्ने के खेत में खून से लथपथ हालत में युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के गले में रस्सी और कपड़ा बंधा मिला। पुलिस के मुताबिक, गला रेतकर उसकी हत्या करके उसे यहां फेंक दिया गया। किसान ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी तो डॉयल 112 और सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। किसान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मच्छरौली निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसकी कुंदन राइस मिल के पीछे जमीन है। दो एकड़ जमीन पर गन्ने की फसल है। सुबह फसल देखने आया तो वहां अर्द्धनग्न युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर से खून निकल रहा था। गले पर रस्सी और कपड़ा बंधा था। लगता है कि हत्या करके उसे यहां फेंक दिया गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची एफएसएल की टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाएं। पुलिस ने कुंदन राइस मिल और आसपास की अन्य फैक्टरियों में मृतक की फोटो दिखाकर पहचान का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, गला रेतकर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक टीम मृतक की पहचान करने और दूसरी टीम हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। - इंस्पेक्टर अंकित कुमार, सेक्टर-29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed