फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body of a young man found hanging from a noose

फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a noose
बापौली। गांव अधमी में खेत में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सूचना पर पहुंची सनौली थाना पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतार सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव अधमी निवासी कादिल (22) पुत्र आलमदीन की एक साल पहले शादी हुई थी। वो खेतीबाड़ी करता था। परिजनों के अनुसार कादिल पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। शनिवार सुबह वो बिना किसी को कुछ बताए घर से गया था। दोपहर को कादिल का शव फूलचंद के खेत में पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सनौली थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला इसलिए आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed