फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dead body of a young found hanging on the noose

खेत के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
dead body of a young found hanging on the noose
शुक्रवार शाम करीब सात बजे खेत के ट्यूबवेल पर बने कमरे में 13 वर्षीय युवक समर पुत्र कासिम निवासी गढ़ी बेसक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत सनौली थाना पुलिस को दी। एसएचओ सुरेंद्र सिंह दहिया, एसआई सुरजीत पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक समीर को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शनिवार को युवक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। सनौली थाना पुलिस को मृतक युवक के जेब से एक कागज मिला है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने युवक की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सनौली थाना पुलिस से जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed