{"_id":"680fa209bf93242b5f040a8a","slug":"dead-body-of-a-drowned-boy-found-in-yamuna-river-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना नदी में डूबे एक युवक का मिला शव, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना नदी में डूबे एक युवक का मिला शव, दो की तलाश जारी
Mon, 28 Apr 2025 09:16 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:16 PM IST
सार
यमुना नदी में डूबे तीनों में से एक युवक का शव बरामद कर लिया है। वहीं, दो अन्य युवकों की तलाश अभी भी जारी है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबे तीनों में से एक युवक का मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना नदी के सनौली घाट पर कुंड में डूबे तीन में से एक युवक का शव 23 घंटे बाद बरामद कर लिया है। यूपी की कैराना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अन्य दो युवकों की तलाश में गोताखोरों की टीम देर रात तक जुटी रही। उधर दोपहर तक युवकों का कोई पता ना चलने के कारण परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने यूपी-हरियाणा की सीमा पर हाईवे जाम कर दिया। परिजनों ने कुछ प्राइवेट गोताखोरों पर पैसे लेकर युवकों की तलाश ना करने के आरोप लगाए। दोनों राज्यों की पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाकर शांत करवाया।
करीब एक घंटे बाद खुला जाम
रविवार शाम को पानीपत में फैक्टरी में काम करने वाले यूपी के गोंडा जिले के कंडेलगंज गांव निवासी श्यामू, राकेश, पिंटू, राजेश, अजय और सूरज सनौली यमुना घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय करीब चार बजे श्यामू, राकेश और पिंटू गहरे कुंड में डूब गए। साथियों के शोर मचाने पर यूपी की कैराना थाने और हरियाणा की सनौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवकों की तलाश के लिए बचाव अभियान की शुरुआत की। देर रात तक चले अभियान के बाद भी युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
सोमवार सुबह नदी में युवकों की तलाश एक बार फिर शुरू की गई। सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने कुछ गोताखोरों पर पैसे लेने के आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया। लोगों ने पहले सनौली के यमुना नाके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सनौली थाना पुलिस ने बताया कि मामला कैराना पुलिस का है जिसके बाद परिजनों की भीड़ कैराना थाने के यमुना ब्रिज चौकी पर पहुंच गई। आक्रोशित महिलाओं ने यूपी-कैराना की सीमा पर हाईवे को जाम कर दिया। सूचना पर कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत करवाया। इसके बाद फिर से युवकों की तलाश शुरू की गई।
23 घंटे बाद मिला एक युवक का शव
यमुना नदी में डूबे तीनों मजदूरों की तलाश में हरियाणा और यूपी के गोताखोरों की टीम ने गहरे पानी में सर्च अभियान चलाया। परिजनों के हंगामे के बाद आधा दर्जन गोताखोरों की संख्या बढ़ाई गई। गोताखोर मोटरबोट के साथ यमुना नदी में उतरे। गोताखोर साजिद ने बताया कि करीब तीन बजे यमुना में डूबे श्यामू का शव बरामद कर लिया गया। यूपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश और पिंटू की तलाश करवाई जा रही है।
र्मेंद्र सिंह, प्रभारी कोतवाली कैराना जिला शामली यूपी ने बताया गोताखोरों की मदद से नदी में युवकों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है और दो की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन