फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Dead body found hanging on a tree, fear of murder

Panipat News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging on a tree, fear of murder
पानीपत। गांव काबड़ी में एक व्यक्ति पेड़ पर फंदे से लटका मिला। एक महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की शिनाख्त गांव काबड़ी निवासी कृष्णलाल (47) के रूप में हुई। मामले में परिजनों की ओर से हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

काबड़ी निवासी रवि ने बताया कि उसके पिता कृष्णलाल (47) गांव के बाहर धागे की फैक्टरी में काम करते थे। वह रविवार दोपहर ढाई बजे घर से गए थे। इसके बाद जब शाम तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। सभी संभावित जगहों पर खोजबीन करने के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि उसके पिता कृष्णलाल गांव से बाहर पीर के पास एक पेड़ पर फंदे से लटके हैं। उसने आशंका जताई कि उसके पिता की हत्या की गई है। बताया कि फंदे पर लटकने के बाद भी उसके पिता के पैर जमीन पर लगे हुए थे और उनके मुंह से खून निकल रहा था। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही विसरा जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed