{"_id":"61afc18abfc99d725552f459","slug":"dc-visited-arya-college-grounds-panipat-news-knl92038591","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य कॉलेज के मैदान का डीसी ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य कॉलेज के मैदान का डीसी ने किया दौरा
विज्ञापन
पानीपत। 12 से 14 दिसंबर तक आर्य कॉलेज के मैदान में होने वाले गीता जयंती महोत्सव को लेकर निरक्षण करते
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। अमृत महोत्सव के तहत मनाए जाने वाले गीता जयंती महोत्सव को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने मंगलवार को विभिन्न अधिकारियों और शहर के लोगों के साथ आर्य कॉलेज के मैदान का दौरा किया। यहां 12 से 14 दिसंबर तक गीता महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली।
उपायुक्त ने बताया कि मैदान में जो भी स्टॉल तैयार किए जाएं, वे खुले होने चाहिए। मुख्य मंच पर 14 दिसंबर को स्वामी ज्ञानानंद महाराज प्रवचन देंगे। इसके लिए मुख्य मंच पर गीता सहित ठाकुर जी के लिए अलग से छोटा मंच तैयार किया जाएगा।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जीओ गीता की ओर से अनिल मदान व राजीव शर्मा के साथ शोभा यात्रा को लेकर भी विचार-विमर्श करते हुए कहा कि एसडीएम पानीपत धीरज चहल इसके लिए नोडल अधिकारी रहेंगे। आर्य कॉलेज के लिए सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुखदेव नगर स्थित पार्क में यज्ञ हवन इत्यादि किया जाएगा। यह यज्ञ हवन कृष्ण कृपा समिति की ओर से कोविड के दौरान मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए किया जाएगा। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जयतिन खुराना, डीईईओ बृज मोहन गोयल, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़, राजकुमार झांब, कंवर रविंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।