फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   DC Dr. Virendra Kumar Dahiya took selfie

Panipat News: मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट पर डीसी डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने ली सेल्फ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
DC Dr. Virendra Kumar Dahiya took selfie
पानीपत। चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश और उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने एवं शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन नित नवाचार विधियों को अपना रहा है। कुछ ऐसे ही प्रयास के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली के ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने दो सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं। उनके द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर लघु सचिवालय में उपायुक्त डाक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी डाॅ. पंकज ने स्वयं सेल्फी लेकर मतदाताओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि पानीपत में मतदान प्रतिशत को शत-प्रतिशत करने के लिए गांव-गांव जाकर मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव को प्रभावी तरीके से करने और आकर्षक बूथ बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे है जहां मतदाता सेल्फी ले सकेंगे। एडीसी डाॅ. पंकज ने कहा कि ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक द्वारा किया गया सेल्फी प्वाइंट प्रयास सराहनीय है। फाइन आर्ट लेक्चरर प्रदीप मलिक ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. पंकज के नेतृत्व में चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम से प्रेरित होकर सेल्फी प्वाइंट बनाने की पहल की गई है। जिसके तहत लघु सचिवालय के लिए दो सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इस अवसर पर संदीप कुंडू, राजेंद्र सिंह, जगमेंद्र सिंह, सुमेर राठी, सरपंच बड़ौली सोनू मिटान व कला अध्यापक सुरेंद्र राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed