फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   dayanand inlo candidate

इनेलो ने जिप चेयरमैनी का दयानंद उरलाना पर लगाया दाव

Thu, 04 Feb 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Thu, 04 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
dayanand inlo candidate
इनेलो ने जिला परिषद की चेयरमैनी को लेकर दयानंद उरलाना पर दाव लगाया है। वहीं सत्ताधारी दल ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन


दयानंद उरलाना वार्ड नंबर तीन से पार्षद बनकर आए हैं। यह वार्ड अनारक्षित वर्ग का था। इनेलो के दावेदार ने 17 में से सात पार्टी के साथ 12 पार्षदों के साथ होने का दावा किया है।

जिला परिषद के अध्यक्ष पद को लेकर पहले दिन से उठापटक का दौर चल रहा है। चेयरमैनी के दावेदार पार्षदों के लगातार संपर्क में हैं।

चेयरमैनी को लेकर मुख्यत: भाजपा और इनेलो आमने-सामने हैं। इनेलो चेयरमैनी को लेकर खुलकर सामने आ गई है और वार्ड-तीन के पार्षद दयानंद उरलाना ने पार्टी की तरफ से चेयरमैनी का दावा किया है।
विज्ञापन


दयानंद उरलाना बुधवार को इसको लेकर खुलकर सामने आ गए। पार्टी के जिला प्रवक्ता शेर सिंह खर्ब के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उरलाना ने कहा पार्टी की मंगलवार को गुड़गांव में हुई बैठक में पानीपत के जिला परिषद की चेयरमैनी के लिए उनका नाम प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा कि पार्टी के सात पार्षदों सहित कुल 12 जिला पार्षद उनके साथ हैं। वार्ड की जनता ने सामान्य जाति के लिए चुनाव होने के बावजूद उन पर विश्वास जताया है।

जिला प्रवक्ता शेर सिंह खर्ब ने कहा कि जिला परिषद में कुल 17 वार्डों में से सात पार्षद इनेलो पार्टी के जीतकर आए हैं। इससे यह भी साबित होता है कि यहां पर भाजपा व कांग्रेस का जनाधार खिसक कर बहुत नीचे चला गया है। जिला परिषद, ब्लाक समिति व सरपंच पद पर सबसे ज्यादा इनेलो समर्थक हैं। सत्ता के विरोध में पड़े वोट जनता के आक्रोश को बता रहे हैं।

पार्षद समर्थन देने के साथ मांग रहे वाइस चेयरमैनी
चेयरमैनी के दावेदार पार्षदों से लगातार संपर्क साध रहे हैं। एक-एक पार्षद के पास कई-कई चक्कर लगा चुके हैं। इनमें सामने आया कि पार्षद समर्थन देने की झट से हां कर लेते हैं, लेकिन वे इसके साथ वाइस चेयरमैनी की मांग कर रहे हैं।


भाजपा फिलहाल साधे हुए है चुप्पी
जिला परिषद की चेयरमैनी को लेकर घमासान में भाजपा फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। हालांकि वार्ड नंबर एक से आशु पार्षद बनी हैं। उनके पति सत्यवान शेरा भाजपा के वरिष्ठ नेता है और इसराना विधानसभा में पार्टी की टिकट के भी दावेदार थे। सत्यवान शेरा चेयरमैनी को लेकर पार्षदों से लगातार संपर्क साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed